Home » Uncategorized » 11 दिसंबर को शुरू होंगी तीन योजनाएं, सीएम की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में फैसला……

11 दिसंबर को शुरू होंगी तीन योजनाएं, सीएम की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में फैसला……

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शिमला में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की मीटिंग ली। इसमें सरकार के 2 साल पूरा करने पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि सभी विधायकों को कार्यक्रम में लोगों को लाने के टारगेट दिए गए है। उन्होंने कहा, सरकार ने कार्यक्रम में 25 से 30 हजार की भीड़ लाने ता लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में लोगों को बताया जाएगा कि सरकार ने 2 साल में क्या किया और भाजपा अपने कार्यकाल के पिछले 5 साल में क्या नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 1.36 लाख कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी । मोदी सरकार ने इसके एवज में हिमाचल की 1500 करोड़ के कर्ज की लिमिट कम कर दी। उन्होंने कहा, सरकार ने बहनों को 1500 रुपए दिए, स्वरोजगार के लिए ई टैक्सी दी और गाय के गोबर की खरीद योजना को 11 दिसंबर को बिलासपुर में लॉन्च करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय के उपभोक्ताओं से पानी बिलों का एरियर नहीं लिया जाएगा। उपभोक्ताओं से सिर्फ प्रति मीटर 100 रुपये रखरखाव चार्ज लिया जाएगा।  हिमाचल सरकार ने बीते 2 साल के कार्यकाल के दौरान 20,000 नई नौकरियां दी हैं। कोर्ट में जो मामले लंबित थे, उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करवाया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हिमाचल में पेंशन भी जारी कर दी गई है।  सीएम ने कहा कि भाजपा की देनदारियों को हमारी सरकार ने चुकता किया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]