Home » Uncategorized » हिमाचल में मौसम का अलर्ट : पांच दिन तक यहाँ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल में मौसम का अलर्ट : पांच दिन तक यहाँ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

आज रात से बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ताबो का पारा -11.1°C तक गिरा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज रात से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के पांच जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। उधर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ताबो का न्यूनतम तापमान -11.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस सर्दी के मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

बारिश-बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 4 दिसंबर से पूरे प्रदेश में सामान्य मौसम की वापसी के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

  • ताबो: -11.1°C (सबसे ठंडा स्थान)
  • कुकुमसेरी: -5.8°C
  • केलांग: -3.0°C
  • समदो: -3.4°C
  • शिमला: 7.4°C

अधिकतम तापमान

गुरुवार को हिमाचल के कई मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 25°C के आसपास दर्ज किया गया।

  • ऊना: 25.6°C
  • बिलासपुर: 24.5°C
  • कांगड़ा: 23.8°C
  • सोलन: 22.5°C
  • शिमला: 15.8°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *