Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में एन सी सी दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में एन सी सी दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

सोलन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में एन सी सी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने की। वहीं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चंद्र देव ठाकुर ने बताया कि एन सी सी के इस कार्यक्रम में विद्यालय के 50 एन सी सी कैडेट्स ने भाग लिया। एन सी सी कैडेट्स के द्वारा एन सी सी पोस्टर भी तैयार किए गए थे। कार्यक्रम में एन सी सी कैडेट्स ने शपथ ली। और पोस्टर रैली का आयोजन भी किया गया। साथ ही एन सी सी गीत कैंडिडेट्स ने सुंदर गीत भी प्रस्तुत किया।

इसके बाद मार्च पास्ट का आयोजन भी किया गया था। वहीं विद्यालय की एन सी सी प्रमुख अंजना ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स को रिफरेशमेंट में जूस और समोसे बांटे गए। वहीं इस अवसर पर स्टाफ वह अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *