Home » Uncategorized » सुबाथू स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह…..

सुबाथू स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह…..

सोलन : सीनियर सेकंडरी स्कूल (ब्वॉयज) सुबाथू ने वीरवार को अपना वार्षिक समारोह मनाया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल संजीव मोदगिल मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि ने स्कूल के होनहार बच्चों को पुस्कार बांटे। जिनमें सोनू, हर्ष,पूजा, पंकज, कार्तिक शीतल, गजल, महिमा, कृतिका, प्रणव, सुहानी, मधु, चांदनी, पारस, प्रियांशी, अंजलि, हरीश, तुषार, हिमांशु,नीरज, वंश, केशव, पूर्ण, उज्जवल, निशान, अमन, अंकुश व भरत आदि अन्य बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं इस अवसर पर  उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्कूल की वाइस प्रिंसिपल दीपांजली शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूली गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। यह जानकारी डॉ. कामेश्वर शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *