सोलन: पिछले कल अन्हेच पंचायत के नंबरदार रमेश कुमार वर्मा जी का आकस्मिक निधन हो गया। वो 68 वर्ष के थे,और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह उनका दाह संस्कार किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं इस दौरान पूर्व मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल ने भी पहुंच कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। और उनके द्वारा पार्टी में किए गए कार्यों व प्रयासों को याद किया।





