Home » Uncategorized » कुल्लू के लंका बेकर में घास ले जा रही गाड़ी में लगी आग….

कुल्लू के लंका बेकर में घास ले जा रही गाड़ी में लगी आग….

कुल्लू: कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित लंकाबेकर में घास ले जा रही एक गाड़ी में अचानक आग भड़क गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक एक शख्स घोड़ों के लिए इस जीप में सुखा कर घास ले जा रहा था. ऐसे में अचानक आग लगने से जीप में रखा सारा घास जल गया.आग लगने के कारण जीप चालक को झुलसने से हल्की चोटें आई हैं. जीप चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी गाड़ी को लेकर लंका बेकर सड़क से गुजर रहा था. इस दौरान जब उसकी गाड़ी सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से गुजरी तो गाड़ी में रखे घास में अचानक आग लग गई. ड्राइवर ने तुरंत प्रभाव से गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई लेकिन चालक को हल्की चोटें आई हैं. ड्राइवर को इलाज के लिए ढालपुर अस्पताल में लाया गया. हालांकि आग लगते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी. दमकल विभाग ने तुरंत प्रभाव से आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण गाड़ी में रखे घास में अचानक आग लग गई. एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर का बयान भी दर्ज किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *