Home » Uncategorized » मां के निधन के बाद बेटी ने भी त्यागा संसार, एक ही परिवार में दो मौतें

मां के निधन के बाद बेटी ने भी त्यागा संसार, एक ही परिवार में दो मौतें

नाहन : जिला सिरमौर में मां के निधन के बाद बेटी ने भी संसार त्याग दिया। दरअसल बेटी अपनी मृत मां के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंची थी। जैसे ही वह अपने मायके पहुंची तो वह अचानक बेसुध हो गई। हालांकि महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शिलाई गांव की 40 वर्षीय शीला देवी की माता की मृत्यु हो गई थी। गत सोमवार को शीला देवी अपनी मृत माता के अंतिम दर्शन के लिए शिलाई से अपने मायके मिल्लाह गई थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही शीला अपनी मां के अंतिम दर्शनों के बाद उन्हें कफन डालने लगी, तभी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि शीला देवी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और खुद भी ये संसार त्याग दिया। सोमवार को शीला की माता का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि आज बेटी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से शिलाई क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12