Home » Uncategorized » विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की हुई मासिक बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा…

विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की हुई मासिक बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा…

सोलन: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें एक जनवरी 2016 से पे रबिजन से सम्बंधित एरियर और एक जनवरी 2023 से बड़ा एरियर तथा अन्य दे राशि न मिलने पर बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया गया। बैठक में यह भी आग्रह किया कि बोर्ड प्रबंधन कयुमटेसन से जुड़े मुद्दे पर पंजाब बिजली बोर्ड की तर्ज पर प्रदेश बोर्ड को राहत प्रदान करें। इसके अलावा बिजली बोर्ड से जो भिन्न भिन्न पदों पर बिना वजह से बोर्ड कर्मचारियों को परेशानगी पर भी बोर्ड प्रबंधन से सही प्रावधान करने का आग्रह किया गया। इस मुद्दे पर सेवानिवृत्त एसोसिएशन बोर्ड के कर्मचारियों के साथ देने के लिए तैयार है। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि 17 दिसंबर को पेंशन दिवस नम्होल विश्राम स्थल पर मनाया जाएगा और पेंशनरों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद उपस्थित सुनिश्चित करें इस कार्यक्रम को सफल बनाए। इस मौके पर वेलफेयर एसोसिएशन नम्होल व दाडलाघाट यूनिट के सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12