Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश : नादौन में टेम्पो का ब्रेक फेल, नाली में फंसने से हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश : नादौन में टेम्पो का ब्रेक फेल, नाली में फंसने से हुआ हादसा

हमीरपुर : नादौन के कल्लूर के पास एक टेम्पो अनियंत्रित होकर नाली में फंस गया। इस हादसे में टेम्पो में रखा शीशे का सामान चकनाचूर हो गया। टेम्पो चालक होशियारपुर की ओर से आ रहा था, लेकिन अचानक ब्रेक फेल होने के कारण चालक टेम्पो से नियंत्रण खो बैठा। चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि इस मार्ग पर पहले भी कई बार दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा मोड़ को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने विभाग से मोड़ को ठीक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]