Home » Uncategorized » Shimla: नशे में बस चला रहा एचआरटीसी चालक सस्पैंड….

Shimla: नशे में बस चला रहा एचआरटीसी चालक सस्पैंड….

शिमला: एचआरटीसी बस के चालक पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप लगे हैं। यात्रियों को उस समय इसकी भनक लगी जब दो किलोमीटर के सफर में चालक बस को बेतरतीब ढंग से चलाता पाया गया। इसको देखते हुए कीड़ी के समीप यात्रियों ने बस को रुकवा दिया और थड़ी पंचायत के प्रधान को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन इससे पहले ही चालक मौके से फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद एचआरटीसी ने इस संबंध में विभागीय जांच बैठा दी है। प्रारंभिक जांच के बाद निगम ने चालक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा बस को दूसरे चालक के माध्यम से बस स्टैंड लाया गया। एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि लापरवाह चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 8:45 सरी से वाया शोघी होकर शिमला के लिए एचआरटीसी की बस चली। इस दौरान बस में करीब 10 से 15 यात्री सवार थे। इसी बीच चालक के बस चलाने के तरीके से यात्री घबरा गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक ने एक बार पैरापिट से भी टक्कर मार दी। ऐसा देखकर यात्रियों ने दो किलोमीटर दूर कीड़ी नामक स्थान पर बस को रुकवा दिया। लोगों ने थड़ी पंचायत प्रधान के प्रधान नरेंद्र शर्मा को मौके पर बुलाया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। इससे यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लग गई थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एचआरटीसी की बस सेवा अनियमित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे। यहां देखा तो चालक शराब के नशे में धुत्त था। इस बारे में पुलिस चौकी को भी सूचित किया गया लेकिन इससे पहले ही चालक भाग गया। उन्होंने एचआरटीसी से बसों की समयसारिणी में सुधार करने और ऐसे चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। चालक के शराब पीकर गाड़ी चलाने की शिकायत मिली है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेजा गया था। प्रारंभिक जांच के बाद चालक को निलंबित कर दिया गया है। निगम ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई कर रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]