Home » Uncategorized » 1983 में आज ही के दिन दहला था बेरूत, अमेरिका को पहुंची थी करारी चोट, मारे गए थे 241 सैनिक

1983 में आज ही के दिन दहला था बेरूत, अमेरिका को पहुंची थी करारी चोट, मारे गए थे 241 सैनिक

दिल्ली : इजरायल और लेबनान के बीच जंग का दौर जारी है। लेबनान ने दावा किया है कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बेरूत के दक्षिणी शहरों पर बमबारी की। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची भी शामिल है। ये हमला देश के सबसे बड़े अस्पताल के नजदीक किया गया। इजरायल लगातार लेबनान पर हमलावर है। हालांकि, इस जंग से करीब 41 साल पहले आज के ही दिन बेरूत में ऐसी घटना हुई थी जिससे पूरा अमेरिका हिल गया था।

23 अक्टूबर 1983 को क्या हुआ था

ये साल था 1983, जब आत्मघाती हमलावरों ने बेरूत में अमेरिका के 241 जवानों को मार डाला था। अमेरिकी सेना के लिए इतिहास की वो घटना झकझोर देने वाली थी। 23 अक्टूबर 1983 का वो दिन था, जब आत्मघाती हमलावरों ने बेरूत शहर में अमेरिका और फ्रांस की सेना के बैरकों पर विस्फोटकों से भरा ट्रक चढ़ा दिया।

बेरूत में हुआ था आत्मघाती हमला

इस सनसनीखेज कांड में अमेरिका के 241 सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी। यही नहीं फ्रांस के भी 56 जवानों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, उस आत्मघाती हमले में 300 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। 80 के दशक में लेबनान गृहयुद्ध से जूझ रहा था। ऐसे में बहुराष्ट्रीय बल (MNF) के अमेरिकी और फ्रांसीसी सेना के जवान बेरूत में तैनात थे।

मारे गए थे 300 से ज्यादा लोग

ये वो सदस्य थे जो लेबनानी गृहयुद्ध के दौरान सैन्य शांति अभियान के तहत वहां भेजे गए थे। हालांकि, आत्मघाती हमले में 241 अमेरिकी और 56 फ्रांसीसी सैन्यकर्मी मारे गए। इनके अलावा छह नागरिक और दो हमलावरों ने भी जान गंवाई थीं। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]