Home » Uncategorized » Sarkari Naukri : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में 795 पदों पर नौकरियां, जानें योग्यता सहित 5 अहम बातें

Sarkari Naukri : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में 795 पदों पर नौकरियां, जानें योग्यता सहित 5 अहम बातें

PGCIL Trainee Recruitment 2024: अगर आप अपने करियर की नई ऊंचाइयों की तलाश में हैं, तो पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 795 पद भरे जाएंगे, जिनमें डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और असिस्टेंट ट्रेनी शामिल हैं। आवेदन 22 अक्टूबर से शुरू हुई है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 नवंबर 2024 है। योग्य व इच्छुक कैंडिडेट विभिन्न पदों के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in के माध्यम से कर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 22 अक्टूबर 2024
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 12 नवंबर 2024
  • लिखित परीक्षा की तारीख: जनवरी/फरवरी 2025 में टेंटेटिव (सटीक तिथि बाद में वेबसाइट पर बताई जाएगी)

वैकेंसी डिटेल पोस्ट वाइज

PGCIL में विभिन्न क्षेत्रों के लिए पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • Corporate Centre: 50 पद
  • Eastern Region 1: 33 पद
  • Eastern Region 2: 29 पद
  • Odisha Project: 32 पद
  • North-Eastern Region: 47 पद
  • Northern Region 1: 84 पद
  • Northern Region 2: 72 पद
  • Northern Region 3: 77 पद
  • Southern Region 1: 71 पद
  • Southern Region 2: 112 पद
  • Western Region 1: 75 पद
  • Western Region 2: 113 पद

कैसे करें आवेदन?

आप PGCIL की ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता मानदंड

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी के लिए पोस्ट वाइज अलग-अलग है इसलिए कैंडिडेट को ऑफिशियल नोटिस में चेक करने की सलाह दी जाती है।

PGCIL Trainee Recruitment 2024 Detailed Notification Here

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर स्किल टेस्ट (CST) (जहां लागू हो) और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

  • DTE/DTC/JOT (HR)/JOT (F&A) पदों के लिए: ₹300
  • Asst. Tr. (F&A) पद के लिए: ₹200
  • SC/ST/PwBD/Ex-SM उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट है।

अगर आप इस सुनहरे मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। समय रहते आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]