Home » Uncategorized » कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में सी.बी.एस.ई. की अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 छात्र वर्ग की नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ….

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में सी.बी.एस.ई. की अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 छात्र वर्ग की नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ….

सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (किप्स) में सी.बी.एस.ई. की अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 छात्र वर्ग की नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।  21 अक्तूबर 2024 सोमवार को मुख्यातिथि उपमंडल अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सी.बी.एस.ई. ओब्ज़र्वर पुष्कर वोहरा और तकनीकी प्रतिनिधि संदीप भंडारी जी भी मंच पर उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता 21 अक्तूबर 2024 से 25 अक्तूबर 2024 तक चलेगी तथा इसमें देश-विदेश की लगभग 65 टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन तथा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके बाद कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा सभी टीमों द्वारा परेड प्रस्तुत की गई। मुख्यातिथि ने विद्यालय द्वारा खेल और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सीबीएसई (स्पोर्ट्स) के सेवानिवृत डायरेक्टर पुष्कर वोहरा ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया।

आज खेले गए कुछ प्रमुख लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने एम. ई. एस. इंडियन स्कूल कतर को पराजित किया, कर्नल्ज़ पब्लिक स्कूल गुरुग्राम ने यूनाइटेड इंडियन स्कूल कुवैत को हराया तथा विकास रेजिडेंशियल स्कूल ऑडिशा ने हील्स स्कूल आंध्र प्रदेश को शिकस्त दी। अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद व उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने सभी टीमों, अतिथियों और दर्शकों का अभिनन्दन और धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *