Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में VC की नियुक्ति के लिए बनी नई सर्च कमेटी….

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में VC की नियुक्ति के लिए बनी नई सर्च कमेटी….

Himachal Pradesh University VC: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति के लिए नई सर्च और सिलेक्शन कमेटी का गठन किया गया है. यह नई कमेटी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से गठित की गई है. कमेटी की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह करेंगे. इसके अलावा कमेटी में दो सदस्य और एक सदस्य सचिव की नियुक्ति की गई है. इस कमेटी में सदस्य के तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और गोरखपुर से पूर्व कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार दुबे को नियुक्ति किया गया है. इसके अलावा राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा कमेटी में सदस्य सचिव के तौर पर शामिल हुए हैं.

हिमाचल भवन में होगी सर्च कमेटी की बैठक
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से बनाई गई सर्च कमेटी की बैठक 22 अक्टूबर यानी मंगलवार को होगी. बैठक का समय सुबह 10 बजे तय किया गया है. यह बैठक चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में होनी है. बैठक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए स्थाई कुलपति की नियुक्ति पर चर्चा होगी. मौजूदा वक्त में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति के तौर पर प्रो. सत प्रकाश बंसल सेवाएं दे रहे हैं. वे केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति हैं. छंटनी के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति के 22 दावेदार हैं, जिन पर सिलेक्ट और सिलेक्शन कमेटी की बैठक में चर्चा होनी है. इनमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर से प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल, कुरुक्षेत्र हरियाणा से डॉ. मोहिंदर चंद, डीडीयू गोरखपुर से प्रो. विजय कुमार, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से प्रो. देवेंद्र सिंह, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा से अनिल कुमार माथुर, नोएडा गाजियाबाद से डॉ. सत्य प्रकाश पांडेय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से डॉ. महावीर सिंह और कानपुर उत्तर प्रदेश से प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी शामिल हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से डॉ. प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह नारटा, प्रो. अपर्णा नेगी, प्रो. कमलजीत सिंह, प्रो. एसएस कंवर, डॉ. राघवेंद्र सिंह, ममता मोक्टा, प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान, डॉ. अमरजीत सिंह, प्रो. मुकेश, डॉ. मनु सूद दौड़ में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *