Home » Uncategorized » सोलन ब्वॉयज सीसे स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न

सोलन ब्वॉयज सीसे स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न

सोलन: सीनियर सेकंडरी स्कूल (ब्वॉयज) में सात दिवसीय विशेष शिविर रविवार कों संपन्न हुआ। समापन समारोह में जिला हॉकी संघ के प्रधान  कानूनगो रणधीर चंबयाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि लिनेस क्लब सोलन की प्रधान बिंदू पलाटिया व उनकी टीम ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि एनएसएस शिविर में हम साथ कार्य करना सीखते हैं, जो हमारे लिए भविष्यमें उपयोगी होता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों से ही यदि बच्चों में समाज सेवा के बीज बोये जाएं तो यह समाज के लिए उपयोगी नागरिक साबित होते हैं। इस मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों को हॉकी स्टिक देने और अपनी ओर से बच्चों को 2100 रुपए की राशि प्रदान की। इस मौके पर सोलन के हॉकी व फुटबॉल के खिलाड़ी रहे मंगलेश भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी कल्पना परमार ने शिविर की रिपोर्ट पढ़ी और सात दिन में किए कार्यों की विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस विशेष एनएसएस शिविर में स्कूल के 41 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्कूल कैंपस की सफाई की जाएगी। शिविर में एमएस पंवार इंस्टाट्यूट के डायरेक्टर डॉ. बीएस पंवार ने नशा निवारण के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि नशे से दूर रह कर हम किस तरह एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। रिटायर डीएसपी राम नारायण शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और समृद्ध परंपरा के बारे में अवगत करवाया। वरष्ठि पत्रकार यशपाल कपूर ने मीडिया और सोशल मीडिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीडिया का सदुपयोग करके हम कैसे समाज की मदद कर सकते हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल जेएस नेगी, वाइस प्रिंसिपल भरत शर्मा समेत समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *