Home » Uncategorized » Money Plant Vastu: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें सही वास्तु नियम, फायदा मिलने की जगह हो सकता है भारी नुकसान!

Money Plant Vastu: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें सही वास्तु नियम, फायदा मिलने की जगह हो सकता है भारी नुकसान!

Money Plant Vastu Niyam: हिन्दू धर्म में मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन लाभ होता है. मनी प्लांट को घर में लगाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा में और सही तरीके से लगाने से इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं. वहीं, अगर सही नियमों का पालन न किया जाए तो कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है. आज हम आपको मनी प्लांट से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं…

किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट?
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिशा में ये पौधा लगाने से पॉजिटिविटी बनी रहती है और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. इसके अलावा घर में सुख-शांति का भी वास होता है.

भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं
मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व की दिशा यानी ईशान कोण में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए. इससे घर में कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है.

इस दिन लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट शुक्रवार के दिन लगाना बहुत लाभदायक होता है. इसका कारण ये भी है कि मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. भूलकर भी इस दिन मनी प्लांट की कटिंग नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *