Home » Uncategorized » प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित….

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित….

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ज़िला स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर वित्त वर्ष 2024-25 में स्वीकृत मकान के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। उन्होंने 190 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए प्रथम किश्त भी जारी की। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में आवास कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबियां भी प्रदान की। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के समस्त नियमों की अनुपालना करते हुए तय समयसीमा में आवास निर्माण पूर्ण करें। इस अवसर पर कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा लाभार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *