Home » Uncategorized » Jammu Kashmir Elections Phase 1 polling Live: वोटिंग को लेकर कश्मीरी हिंदू महिलाओं में उत्साह, अब तक 11.11 प्रतिशत हुआ मतदान

Jammu Kashmir Elections Phase 1 polling Live: वोटिंग को लेकर कश्मीरी हिंदू महिलाओं में उत्साह, अब तक 11.11 प्रतिशत हुआ मतदान

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024 Live जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पहले चरण के लिए 24 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रहा है। 24 सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। बता दें कि जम्मू कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण के लिए जिन सीटों पर मतदान होना है उस पर कांग्रेस-नेकां गठबंधन, पीडीपी सहित कई अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव को रोचक बना रहे हैं।

Jammu Kashmir Chunav Phase 1 polling Live: वोटिंग को लेकर महिलाओं में जोश

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र में एक महिला मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद महिला मतदाता स्याही लगी अपनी उंगलियां दिखाती हुई। किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने शगुन परिहार, नेकां ने सज्जाद अहमद किचलू और पीडीपी ने फिरदौस अहमद टाक को मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *