शिमला : हिमाचल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नंदिता गुप्ता को कार्मिक विभाग ने रिमाइंडर भेजा है। कार्मिक विभाग की सचिव ने रिमांइड में ड्यूटी ज्वाइन न करने का कारण पूछा है। दिल्ली में सेवारत 2001 बैच की आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता को बीते 27 अगस्त को हिमाचल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात करने के आदेश जारी किए गए थे। उन्हें यहां मनीष गर्ग की जगह लेनी थी। नंदिता गुप्ता को एक सप्ताह में ड्यूटी ज्वाइन करने और इसकी सूचना कार्मिक विभाग को देने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच नंदिता गुप्ता हिमाचल आई थी, लेकिन उन्होंने अधिकारिक तौर पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। वह यहां से बिना ड्यूटी ज्वाइन किए ही दिल्ली लौट गई। अब हिमाचल सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से उनसे इस बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। कार्मिक विभाग की सचिव एम सुधा देवी ने रिमांइडर जारी किया है। रिमाइंडर में ड्यूटी ज्वाइन न करने का कारण पूछा गया है। गौरतलब है कि नंदिता गुप्ता 2001 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। कार्मिक विभाग की सचिव एम सुधा देवी की ओर से जारी इस रिमाइंडर में उन्हें जवाब देने की बात कही गई है।





