Home » Uncategorized » Teacher’s Day 2024 Date, History: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, कहां से हुई इसकी शुरुआत?

Teacher’s Day 2024 Date, History: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, कहां से हुई इसकी शुरुआत?

Teacher’s Day 2024 Date, History in India: 5 सितंबर को हर साल भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (Teacher’s Day 2024 Kab Hai) मनाया जाता है। शिक्षक हमारे जीवन में एक खास महत्व रखते हैं क्योंकि ये हमारे जीवन जीने के तमाम तरीके, संघर्षों से लड़ने के गुण और एक कुछ व्यक्ति बनने की चीजें सिखाते हैं। शिक्षक ही हमें एक कुशल व्यक्ति के रूप तैयार करते हैं ताकि हम जिंदगी की तमाम चीजों से लड़कर एक शिक्षित, विकसित और बेहतर इंसान बन सके। पर सवाल ये है कि इसी दिन को खासतौर पर क्यों चुना गया। आइए, जानते हैं 5 सितंबर का इतिहास।

शिक्षक दिवस 2024 कब है-Teacher’s Day 2024 Kab Hai

शिक्षक दिवस 2024 इस साल 5 सितंबर, गुरुवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। हर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय अभी से इस दिन की तैयारी में लगा हुआ है। शिक्षक दिवस पर शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही तैयार हैं। विद्यार्थी शिक्षक दिवस के भाषण तैयार कर रहे हैं तो साथ ही कुछ गिफ्ट्स देने की भी तैयारी कर रहे हैं।

5 सितंबर को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है-Teachers Day History

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है (Shikshak Diwas Kyu Manaya Jata Hai), इस सवाल का सही जवाब ये है कि इस दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) का जन्मदिन होता है और उन्हीं के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को तिरुत्तानी में हुआ था। राधाकृष्णन मैसूर विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे और उन्होंने शिक्षा के लिए कई तरह से काम किया और अपने विद्यार्थियों को जीवन जीने की खास गुण सिखाएं। 1962 में जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला, तो उनके छात्र 5 सितंबर को एक विशेष दिन के रूप में मनाने की अनुमति मांगने के लिए उनके पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाज में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को स्वीकार करने के लिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया।

टीचर डे 2024 की थीम-Teacher’s Day 2024 Theme

टीचर डे 2024 की थीम है, ‘सतत भविष्य के लिए शिक्षकों को सशक्त बनाना (Empowering Educators for a Sustainable Future)’। ये जिम्मेदार, जागरूक नागरिकों के विकास में शिक्षकों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालती है। इस तरह से समाज में शिक्षकों के अमूल्य योगदान का सम्मान करने के लिए भारत हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाता है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]