Home » Uncategorized » मिंजो सैलरिया दी आद ओदी’, खाते में नहीं हुई ‘खटाखट’ तो चर्चित पुलिस जवान मनोज ठाकुर ने कसा तंज….

मिंजो सैलरिया दी आद ओदी’, खाते में नहीं हुई ‘खटाखट’ तो चर्चित पुलिस जवान मनोज ठाकुर ने कसा तंज….

Oplus_131072

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के चलते कर्मचारियों की सैलरी रुक गई है. प्रदेश में सितंबर माह का तीसरा दिन है, लेकिन अब तक सैलरी क्रेडिट नहीं हुई है. केवल बिजली विभाग के कर्मचारियों की सैलरी दो सितंबर को बोर्ड की तरफ से जारी की गई है. उधर, हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित जवान मनोज ठाकुर ने इस मसले पर सोशल मीडिया के जरिये सरकार पर तंज कसा है. मंडी पुलिस थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल मनोज ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक चर्चित स्कूली बच्चे की लाइंस को जोड़ते हुए तंज कसा और लिखा, ‘मेम जी, मिन्जो सैलरीआ दी आद ओदी..!’ यानी मैडम जी मुझे सैलरी की याद आ रही है. एक और पोस्ट में मनोज लिखते हैं कि सैलरी से न सिर्फ़ किसी कर्मचारी का घर चलता है, बल्कि बड़े-बड़े बैंक, देश की अर्थव्यवस्था, छोटे-बड़े ठेकेदारों, निजी स्कूलों औप दुकानदरों की रोज़ी रोटी भी कर्मचारियों की सैलरी से प्रभावित होती हैं. मनोज की तरह अन्य कर्मचारी भी सैलरी को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. मंडी पुलिस थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल मनोज ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक चर्चित स्कूली बच्चे की लाइंस को जोड़ते हुए तंज कसा और लिखा, ‘मेम जी, मिन्जो सैलरीआ दी आद ओदी..!’ यानी मैडम जी मुझे सैलरी की याद आ रही है. एक और पोस्ट में मनोज लिखते हैं कि सैलरी से न सिर्फ़ किसी कर्मचारी का घर चलता है, बल्कि बड़े-बड़े बैंक, देश की अर्थव्यवस्था, छोटे-बड़े ठेकेदारों, निजी स्कूलों औप दुकानदरों की रोज़ी रोटी भी कर्मचारियों की सैलरी से प्रभावित होती हैं. मनोज की तरह अन्य कर्मचारी भी सैलरी को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में हर माह की पहली तारीख को सरकारी कर्मचारियों के खाते में सैलरी क्रेडिट होती थी. यदि एक तारीख को छुट्टी भी रहती थी तो सैलरी खाते में डलती थी. लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि अब तक तीन दिन होने को हैं और सरकार प्रदेश कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाई है और हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट गहरा गया है. अनुमान है कि 5 सितंबर के बाद ही कर्मचारियों को सैलरी मिल पाएगी।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]