Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में मानसून का तांडव, आफत की बारिश से 150 सड़कें बंद, बिजली ने भी किया बेहाल, जानें अपडेट

Himachal Weather: हिमाचल में मानसून का तांडव, आफत की बारिश से 150 सड़कें बंद, बिजली ने भी किया बेहाल, जानें अपडेट

शिमलाः देश भर में भीषण बारिश का कहर जारी है. हिमाचल प्रदेश में तो बारिश आफत बनकर बरस रही है. यहां लगातार 6 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है. जो सामान्य से अधिक नहीं बल्कि 106 % फीसदी ज्यादा है. इसका सीधा प्रभाव आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है. बारिश की वजह से सड़कें, बिजली और तमाम सुविधाऐं ठप पड़ गई हैं. यही वजह है कि लोग भारी परेशानियों का सामना करने के लिये मजबूर हैं. हिमाचल प्रदेश में मानसून कहर बरपा रहा है. बारिश की वजह से भारी भूस्खलन हो रहा है. कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, तो वहीं पहाड़ों के दरकने से मलवा सड़कों पर आ गया है. इससे सड़कें बाधित हो रही हैं. भूस्खलन की वजह से प्रदेश के सिरमौर जिले में एक नेशनल हाईवे समेत 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं. इससे लोगों का आना-जाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो रहा है. सड़कों से मलवा हटाने में प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं. बिजली और पीने के पानी की समस्या
हिमाचल में प्रदेश में बीते 6 दिनों में 72 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 106 फीसदी ज्यादा है. इतना ही नहीं बल्कि 334 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं. इसके साथ ही पानी की 55 स्कीमों के ठप पड़ जाने से बिजली और पीने की पानी का संकट गहरा गया है. गौरतलब है कि 2 दिन पहले सिरमौर जिले के संगहाड़ उपमंडल के कालथ के पास एक बड़ी चट्टान प्राइवेट बस पर गिर गई. हादसे में बस चालक और एक महिला को चोटें आई हैं. अन्य सवारियां सुरक्षित हैं. बता दें कि यह बस बड़ग से नोहराधार की तरफ जा रही थी.

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बारिश का कहर देखने को मिलेगा. हिमाचल मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. शिमला आईएमडी के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, उना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है. इन सभी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *