Aaj Ka Rashifal, 24 November 2026 :आज 24 नवंबर को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में संचार करेंगे और कार्तिक पूर्णिमा के दिन आज कृतिक उपरांत रोहिणी नक्षत्र से गमन करेंगे। चंद्रमा का पूर्णिमा तिथि पर उच्च का होकर गोचर करना और गुरु के साथ चतुर्थ दशम स्थान में होकर गजकेसरी योग बनाना वृषभ, सिंह, राशि के जातकों के लिए सुख आनंद में वृद्धि करने वाला रहेगा। धार्मिक यात्रा का भी संयोग बनेगा। आइए जानते हें आज उच्च के चंद्रमा के प्रभाव से कार्तिक पूर्णिमा का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखें आज का राशिफल।
मेष राशि,परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा
मेष राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का राशि से दूसरे भाव में गोचर करना पारिवारिक मामलों में अनुकूलता की वृद्ध कर रहा है। आपको आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी आपका बेहतर होगा और दीर्घकालीन निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित काम के लिए भी आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके हाथों कोई शुभ काम हो सकता है।
भाग्य आज 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर भगवान विष्णु और देवी तुलसी को घी का दीप दिखाना चाहिए।
वृषभ राशि,अपनों से मिलने का संयोग बनेगा
आपकी राशि में आज चंद्रमा का गोचर होना शुभ लाभदायक रहेगा। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। अपने लिए आप आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ सकती है। आपको आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। बच्चों के साथ तालमेल बढेगा। आपके हाथों कोई पुण्य काम हो सकता है।
भाग्य आज 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आज उपाय के तौर पर दामोदराष्टकम् का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशि, भाई बहनों से सहयोग मिलेगा
मिथुन राशि के जातकों को आज किसी कारण से अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना होगा। दिन का पहला भाग आज सुस्ती में बीतेगा। वैसे वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप मनोरंजक समय का आनंद ले पाएंगे। भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। शरीर के ऊपरी भाग में परेशानी हो सकती है। वात और कफ वृद्धिकारक खानपान से आपको परहेज रखना चाहिए। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। रुचिकर खानपान का आयोजन हो सकता है।
भाग्य आज आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर तुलसी की मंजरी भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए।
कर्क राशि,लाभ मिलने की खुशी होगी।
कर्क राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से शुभ रहेगा। आर्थिक मामले में आपको भाग्य कुछ अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज फायदा मिलेगा। काफी समय से मन में दबी इच्छा को आप पूरा कर पाएंगे। आपको आज कारोबार में लाभ मिलने की खुशी होगी। आपको आज वाहन और भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होने की भी खुशी होगी। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। प्रेम संबंध में आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य आपका 91 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और चावल का दान करना चाहिए।
सिंह राशि,लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहने वाला है। आपकी राशि में गुरु विराजमान होकर चंद्रमा से केंद्र भाव में हैं जिससे गजकेसरी योग का आपको आज फायदा मिलेगा। आपको आज पुण्य लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक और सामाजिक काम में शामिल हो सकता है। पिता और गुरुजनों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक होगा। आपको आज कारोबार व्यापार को विस्तार देने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ आप सुखद समय बिता पाएंगे। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा।
आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर श्रीगायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।
कन्या राशि,उपहार की प्राप्ति हो सकती है
कन्या राशि के लिए आज भाग्यस्थ चंद्रमा शुभ है और इस पर बुध और शुक्र की युति का होना अत्यंत ही शुभ और सुंदर संयोग बना रहा है। आप अपनी इच्छा के अनुसार आज अपने काम और योजना को पूरा कर पाएंगे। आपको आज किसी मित्र या सगे संबंधी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में आपको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपको अपनी वाणी कुशलता का भी आज खूब फायदा मिलने वाला है। कुछ नए दोस्त भी आज आपके बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा।
भाग्य आज आपका 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर श्रीगणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि,जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी
तुला राशि के जातकों के लिए आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी लेकिन अच्छी बात है कि आपको जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा। आपको आज दिन के पहले भाग में पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है। कमर और घुटनों में आपको परेशानी हो सकती है। जोश में आकर क्षमता से ज्यादा काम लेना हानिकारक हो सकता है। दिन की अपेक्षा शाम से रात तक का समय आपके लिए सुखद और रोमांटिक रहने वाला है। आपको आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपको प्रसन्नता होगी।
आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि,नया काम शुरू कर सकते हैं
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन चंद्रमा और सूर्य के समसप्तक योग से लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में काम के साथ मनोरंजक पल बिताने का भी मौका मिलेगा। आपका उत्साह आज सातवें आसमान पर रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में भी आपको आज लाभ मिलेगा। आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सपोर्ट मिलेगा और आप अपने कुछ जरूरी काम को पूरा कर पाएंगे। भाई-बहनों के साथ आपको व्यवहार में संयम रखना होगा नहीं तो आपस में तनाव और मतभेद हो सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
आज आपका भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
धनु राशि,पारिवारिक जिम्मेदारी मिल सकती है
धनु राशि के जातकों के लिए आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आपको आज खानपान और आराम का ध्यान रखना चाहिए। जबकि आज कुछ अतिरिक्त पारिवारिक जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको मानसिक संतोष मिलेगा। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी,जीवनसाथी से सहयोग की बहुत अपेक्षा नहीं रखें।
आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर तुलसी की मंजरी भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए।
मकर राशि,आज आपको लाभ का मौका मिलेगा
मकर राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन शिक्षा और तकनीकी काम के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। लेकिन खानपान के मामले में आपको संयम रखना होगा। स्वाद के चक्कर में पेट की अनदेखी करेंगे तो अपच से संबंधित समस्या हो सकती है। विदेश से जिन लोगों के काम का संबंध है उनको आज कोई लाभ का मौका मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और चतुराई से किसी विपरीत स्थिति को अपने पक्ष में कर पाएंगे। प्रेम संबंध के मामले मं आज का दिन अनुकूल रहेगा। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताकर आपको खुशी मिलेगी।
आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाना चाहिए।
कुंभ राशि,आज कुछ पुण्य काम कर पाएंगे।
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक काम में भाग लेने का आपको मौका मिल सकता है। आपके हाथों आज कुछ पुण्य काम भी हो सकता है। राशि से चतुर्थ भाव में उच्च के चंद्रमा के होने से आपको भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। माता और मातृ पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। मनपसंद खानपान मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले पाएंगे। दोस्तों और संबंधियों से मिलने का मौज मस्ती का संयोग बन सकता है
आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि,आर्थिक पक्ष आज सामान्य रहेगा
आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आप जोखिम वाले काम से बचें। तीसरे भाव में चंद्रमा और राशि में शनि का गोचर आपको पुरानी चोट की वजह से कष्ट दे सकता है। गीले फर्श पर सावधानी से चलें साथ ही आज वाहन चलाते समय लापरवाही से बचें। आर्थिक पक्ष आज सामान्य रहेगा। बिजली के उपकरण और वाहन पर खर्च करना पड़ सकता है। विरोधियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। साहस दिखाने के चक्कर में नुकसान न हो जाए इसका भी ध्यान रखें और फैसला बहुत सोच समझकर लें। भाई बहनों से आज विवाद में उलझने से आपको बचना चाहिए। पड़ोसियों से अपेक्षित मदद मिल पाएगा।
भाग्य आपका आज 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर आज आपको उपाय के तौर पर तुलसी माता को दूध और जल से अर्घ्य देना चाहिए।





