Home » Uncategorized » सनवारा टोल के समीप कार और बाइक की हुई टक्कर, लगा लंबा जाम…

सनवारा टोल के समीप कार और बाइक की हुई टक्कर, लगा लंबा जाम…

धर्मपुर : कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा टोल प्लाजा के समीप एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर दोनों ओर एक किलोमीटर तक लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करीब आधा घंटा तक वाहन रेंग-रेंग कर निकले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर मोर्चा संभाला और जाम को खुलवाया। वहीं, हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। व्यक्ति को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को छुट्टी दे दी है। जबकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
रविवार होने के कारण हाईवे पर निचली ओर ट्रैफिक काफी अधिक रहा। इस कारण जब टक्कर हुई उस दौरान निचली ओर यानी परवाणू की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को काफी परेशानी का सामना आधे घंटे तक करना पड़। पुलिस कर्मचारियों के मौका संभालने के बाद कुछ हद तक राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *