Home » Uncategorized » शिमला में 3 जगह पुलिस ने पकड़ी अफीम व चिट्टे की खेप, बाप-बेटे सहित 5 गिरफ्तार

शिमला में 3 जगह पुलिस ने पकड़ी अफीम व चिट्टे की खेप, बाप-बेटे सहित 5 गिरफ्तार

शिमला: शिमला जिला में पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में अफीम व चिट्टे सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में बालूगंज पुलिस थाना की टीम ने 2.930 किलोग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संतोष कामी पुत्र हरका बहादुर निवासी गांव हाट बीश कोट, तहसील व जिला रुकम अंचल राप्ती नेपाल व हरका बहादुर निवासी गांव हाट बीश कोट, तहसील व जिला रुकम अंचल राप्ती नेपाल के रूप में की गई है। उक्त दोनों आरोपी रिश्त में बाप-बेटे हैं। दूसरे मामले में ढली पुलिस थाना की टीम ने 10.34 ग्राम चिट्टे सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंकुश पाल पुत्र परस राम निवासी गांव कोटला खुर्द जिला ऊना व नवीन पुत्र करम  सिंह निवासी गांव बाग शलाना, करसोग जिला मंडी के रूप में की गई है।

तीसरे मामले में सदर पुलिस थाना की टीम ने 2.120 ग्राम चिट्टे सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिब सिंह पुत्र स्व. गुरनाम सिंह निवासी ज्वाहर मार्कीट नजदीक लक्ष्मीनारायण मंदिर संजौली शिमला के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने तीनों मामलों की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]