Home » Uncategorized » Bikaner News: आंधी-बारिश से फैक्ट्री की दीवार ढही, मां-बेटी समेत तीन की मौत

Bikaner News: आंधी-बारिश से फैक्ट्री की दीवार ढही, मां-बेटी समेत तीन की मौत

बीकानेर : शहर में शुक्रवार को मानसून की बारिश का जोरदार आलम देखने को मिला. दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ. तेज धूल भरी आंधी के बाद जमकर बारिश हुई. बारिश के चलते बीछवाल थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में हादसा सामने आया है. यहां फैक्ट्री की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. थानाधिकारी नरेश निर्वाण ने बताया कि शोभासर इलाके में गोटा फैक्ट्री में यह हादसा हुआ. फिलहाल यह फैक्ट्री बंद हो गई. मृतक मजदूरों को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. बीकानेर में मानसून की जोरदार बारिश से शहर की सड़क पूरी तरह से तरबतर हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगह वाहन चालक बंद गाड़ी को खींचते देखे गए. तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया. लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

तेज तूफान से उड़े टीन टिप्पर:

बारिश के साथ चली तेज हवा से कई जगह नुकसान हुआ. कई जगह पेड़ गिरे हैं और बिजली के पोल भी गिरने के समाचार मिल रहे हैं. बता दें कि प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]