Home » Uncategorized » दाड़लाघाट क्षेत्र में 1.56 करोड़ की जलागम परियोजना स्वीकृत….

दाड़लाघाट क्षेत्र में 1.56 करोड़ की जलागम परियोजना स्वीकृत….

दाड़लाघाट(सोलन) : अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट व नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में स्वीकृत बड्डर खड्ड जलागम परियोजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्राम जलागम समिति का गठन किया गया। नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा अंबुजा फाउंडेशन को 1.56 करोड़ रुपये की बड्डर खड्ड जलागम परियोजना स्वीकृत की गई है, इस परियोजना में कुनिहार विकास खंड की चार पंचायतों के लगभग 28 गांव लाभांवित होंगे। इसे लेकर शुक्रवार को अंबुजा फाउंडेशन में एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अंबुजा फाउंडेशन के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा द्वारा की गई। इसमें परियोजना क्षेत्र की 20 ग्राम समितियों ने भाग लिया। अंबुजा फाउंडेशन के जोनल मैनेजर भूपेंद्र गांधी भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य परियोजना की सभी सदस्यों को जानकारी देना एवं परियोजना चलाने के लिए समिति का गठन करना रहा। संजय शर्मा ने लोगों को आने वाले जल संकट से अवगत करवाया और साथ ही लोगों को मिलजुल कर जलागम परियोजना पर कार्य करने की सलाह दी। बैठक के अंत में ग्राम जलागम समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान नरेश कुमार, उपप्रधान ऊषा शर्मा, सचिव आज्ञा राम गांव मलेठी और खजांची मनसा राम को मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान पूर्ण हुई जलागम परियोजना के प्रधान पुष्पेंद्र कुमार शर्मा ने परियोजना के दौरान होने वाले अनुभवों को सभी के साथ साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]