Home » Uncategorized » सिविल इंजीनियरिंग में बढ़ा युवाओं का रुझान, 90 फीसदी सीटें हुई बुक

सिविल इंजीनियरिंग में बढ़ा युवाओं का रुझान, 90 फीसदी सीटें हुई बुक

शिमला: हिमाचल के युवाओं की सिविल इंजीनियरिंग में दिलचस्पी बढ़ रही है। प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में द्वितीय वर्ष (लीट) में सिविल इंजीनियरिंग कोर्स की 90 फीसदी सीटें बुक हो गई हैं। बहुतकनीकी संस्थानों में अब दूसरे की काउंसलिंग प्रक्रिया 18 जुलाई को होगी, जबकि इसके लिए अभ्यर्थी 14 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से द्वितीय वर्ष (लीट) के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 26 जून को की गई थी। काउंसलिंग के बाद विभाग ने खाली सीटों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग के कोर्सों की 90 फीसदी के करीब सीटें बुक हो चुकी हैं, जबकि अब दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 18 जुलाई को होगी। इससे पहले अभ्यर्थी चार से 14 तक काउंसलिंग में भाग लेने के लिए विभाग के पास ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण की हुई काउंसलिंग के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग करवा रहे विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों में बहुत कम सीटें बची हैं। इस दौरान कुछेक संस्थानों में 1 से 10 तक सीटें खाली पड़ी हुई हैं।

बहुतकनीकी संस्थान

सुंदरनगर 1
हमीरपुर 3
रोहड़ू 7
किन्नौर 13
ऊना 4
चंबा 3
बनीखेत 3
तलबाड़ 4
कुल्लू 4
लाहौल-स्पीति 2
रेहन 7

 

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक का कहना है कि लीट के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया हो गई है और शेष बची सीटों की जानकारी भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

पिछले साल शुरू हुए मेक्ट्रोनिक्स कोर्स में बढ़ा रुझान
पिछले साल राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्निक चंबा में मेक्ट्रोनिक्स कोर्स शुरू किया गया था। कोर्स की ओर भी अभ्यर्थियों का रुझान बढ़ा है। पहले ही चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में कोर्स में मात्र 14 सीटें ही शेष बची हैं। इनमें 12 सीटें सामान्य और दो ईडब्ल्यूएस कोटे की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]