Home » Uncategorized » यूपी के इस जिले में 72 घंटे में दो बार पिट गई पुलिस! घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला

यूपी के इस जिले में 72 घंटे में दो बार पिट गई पुलिस! घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला

उन्नाव. उन्नाव में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए है कि उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया. देर रात आसीवन थाना क्षेत्र के गौरा कला गांव में नशेबाजी और मारपीट की सूचना पर पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दबंगों ने पुलिसकर्मियों पर ही पथराव कर दिया. पथराव कर रहे दबंग को छत पर पकड़ने पहुंचे सिपाही को दबंगों ने धक्का-मारकर छत से फेंक दिया. सिपाही केडी यादव के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसपी एसएस मीणा ने सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है. आसीवन थाना पुलिस ने सरकारी कार्य मे बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है. उन्नाव में 72 घंटे के अंतराल में अचलगंज थाना और आसीवन थाना में सिपाहियों के साथ मारपीट के मामले सामने आए हैं. 3 दिन पहले अचलगंज थाना क्षेत्र में मां-बेटे ने सिपाही को दौड़ा- दौड़कर पीटा था. पुलिस की किरकिरी अभी थमी भी नहीं थी कि बीती रात आसीवन में सिपाही के साथ मारपीट की घटना हो गई है, जो उन्नाव पुलिस के इकबाल पर सीधा प्रहार है. घायल सिपाही केडी यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना पर मौके पर गया था. हमलावरों को पकड़ने के लिए छत पर चढ़ा था तो धक्का मार दिया.

एएसपी प्रेमचंद्र ने बताया है कि गौरा कला गांव के रहने वाले सरवन और मनीष पिता-पुत्र शराब के नशे में बवाल कर रहे थे. सूचना पर पीआरवी पहुंची. इस दौरान सिपाही को चोटें आई है. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]