Home » Uncategorized » लोगों को घर-द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता : राम कुमार

लोगों को घर-द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता : राम कुमार

सोलन: मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि उन्हें उपचार के लिए दूर न जाना पड़े। राम कुमार चौधरी ने बताया कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने पर विशेष प्रयास केंद्रित किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल बद्दी को आने वाले समय में 100 बिस्तर का बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल बद्दी के सुदृढ़िकरण पर लगभग चार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बद्दी नागरिक अस्पताल में शीघ्र ही चिकित्सा विशेषज्ञों के पद सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बद्दी स्थित हाऊसिंग बोर्ड फेस एक व दो के लिए उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल बद्दी के भवनों के निर्माण से आधारभूत ढांचा मज़बूत होगा और इससे जहां स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलंेगी, वहीं उनके समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार यथासंभव प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *