Home » Uncategorized » कांग्रेस सरकार के लिए नहीं, ठगों को सबक सिखाने के लिए दें वोट- CM सुक्खू

कांग्रेस सरकार के लिए नहीं, ठगों को सबक सिखाने के लिए दें वोट- CM सुक्खू

सोलन: प्रदेश की तीन सीटों पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में कार्य कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के किरपालपुर, गुरुकुण्ड, रामशहर, नंद और स्वारघाट में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा के पक्ष में कई जनसभाएं कीं. कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ सीएम सुक्खू ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा. इस मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने पूर्व विधायक पर जमकर निशाना साधा और कहा जो विधायक 5 साल के लिए चुनकर जनता ने विधानसभा भेजा था. उसने बिना लोगों की परवाह किए 14 माह में ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. अब फिर भाजपा के टिकट से वह चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा जो लोग आपके वोट की कीमत लगाते हैं उन्हें सबक सिखाना बहुत जरूरी है और भविष्य में लोकतंत्र की दिशा और दशा आम जनता तय करती है. ऐसे में जनता को सोच-समझ कर वोट करना चाहिए. उन्होंने कहा पूर्व निर्दलीय विधायक ने जनता के वोट की कीमत लगाई और पैसों को लेकर राजनीतिक मंडी में आए. सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा यह सोच कर वोट करने ना जाएं कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बननी है. हमारे पास पहले ही 38 विधायक हैं. सुक्खू ने कहा अब जनता के हाथ उन्हें सबक सिखाने का मौका है. ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी को 10 जुलाई को वोट देकर विधानसभा में भेजें. उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और अगर विधायक भी कांग्रेस का होगा तो यहां बड़ी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *