Home » Uncategorized » BJP की साजिश का भंडाफोड़, ऑपरेशन लोटस डिफीट’, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया हमला…

BJP की साजिश का भंडाफोड़, ऑपरेशन लोटस डिफीट’, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया हमला…

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. बीजेपी ने छह महीने तक सरकार गिराने की साजिश रची, लेकिन फिर भी कुछ हासिल नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार स्थिर, स्थाई और टिकाऊ है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को यह बताना चाहिए कि क्या वे जनता से माफी मांगेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है और जनता सारी सच्चाई जानती है.

जनता से माफी मांगे बीजेपी- मुकेश अग्निहोत्री 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इन साजिशों की वजह से चार विधायक अब पूर्व विधायक हो गए हैं. तीन अन्य विधायक भी जल्द ही पूर्व विधायक बनने वाले हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑपरेशन लोटस बुरी तरह डिफीट हो चुका है. उन्होंने कहा कि देश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली लंगड़ी सरकार बनी है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी को तो पहले जनता से माफी मांग लेनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने लालच में सरकार गिराने की साजिश रची और वे शॉर्टकट से सत्ता हासिल करना चाही. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायकों से भी जनता उपचुनाव में यह सवाल पूछ रही है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया. इस्तीफा देने के बाद अब भी दोबारा विधायक ही क्यों बनना चाहते हैं, जबकि उन्होंने विधायक की सदस्यता से ही इस्तीफा दिया है.

बीजेपी नेतृत्व के फैसले से बीजेपी काडर परेशान- अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश में जो कुछ किया, उससे बीजेपी कार्यकर्ता ही बुरी तरह परेशान हुए हैं. बीजेपी का काडर यह सोच रहा है कि आखिर नेतृत्व ने यह क्या किया. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी को ओल्ड पेंशन स्कीम पर भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में कांग्रेस सरकार को परेशान करने का काम कर रही है. कांग्रेस सरकार को आर्थिक तौर पर भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. जीएसटी कंपनसेशन, कर्ज की सीमा घटाना और फौरन फंड पर कैप लगाकर राज्य की कांग्रेस सरकार को परेशान करने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वित्त आयोग के सामने भी यह सभी तथ्य रखे हैं. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूरी तरह स्थिर है. ऐसे में बीजेपी को ऑपरेशन लोटस के सपने देखना छोड़ देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *