Home » Uncategorized » खड़ामुख-होली मार्ग पर भूस्खलन, कंपनी का सामान ले जा रहा ट्रक मलबे में फंसा……

खड़ामुख-होली मार्ग पर भूस्खलन, कंपनी का सामान ले जा रहा ट्रक मलबे में फंसा……

Oplus_0

भरमौर : खड़ामुख-होली मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक ट्रक मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पिछले कई दिनों से इस मार्ग पर झिरड़ू के पास भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार सुबह एक ट्रक जब वहां से निकलने लगा तो ऊपर से मलबा खिसक आया जिस कारण ट्रक बीच सड़क में फंस गया। गनीमत रही कि मलबा अधिक नहीं था अन्यथा कोई अप्रिय घटना हो जाती। ट्रक के फंसने की सूचना मिलते ही जेएसडब्ल्यू कंपनी की हैवी मशीनरी के माध्यम से ट्रक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

ट्रक कंपनी का कुछ भारी सामान लेकर चम्बा से होली की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक भूस्खलन प्रभावित स्थान से गुजरने लगा तो ऊपर से आए मलबे की चपेट में आ गया। ट्रक न आगे और न ही पीछे हो रहा था। इस ट्रक से चालक व परिचालक उतर कर नीचे सुरक्षित आ गए। ट्रक के फंस जाने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के एसडीओ बीसी ठाकुर मौके पर पहुंचे, उन्होंने एक हाईड्रा तथा एक एल एंड टी का प्रबंध जेएसडब्ल्यू कंपनी से करवाकर न केवल ट्रक को सुरक्षित निकलवाया बल्कि काफी देर तक बंद रहे मार्ग को भी खुलवाकर यातायात भी बहाल करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]