Home » Uncategorized » कुनिहार पेयजल आपूर्ति में गाद भरने से पेय जल योजना प्राभवित…

कुनिहार पेयजल आपूर्ति में गाद भरने से पेय जल योजना प्राभवित…

Oplus_131072

कुनिहार:  बीते दिन वीरवार की रात्रि हुई भारी बारिश से कुनिहार क्षेत्र के लिए पेयजल आपूर्ति करनी वाली जाबलू पेयजल योजना की पहली स्टेज पर भारी मिटी व गाद भरने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।हालांकि विभाग के कर्मचारी टैंकों को जाने वाली कुहलो से गाड़ मिट्टी हटा रहे हैं,परन्तु दो दिनों तक क्षेत्र में पेय जल आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं इस बारे सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग प्रवेश ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया, कि भारी बारिश के कारण जाबलु पेयजल योजना की पहली स्टेज पर भारी गाद भर गई है, जिस कारण कुनिहार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।लोग पेय जल का सही ढंग से प्रयोग करे। क्योंकि अभी चार पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।वैसे विभागीय कर्मचारी कुहलो से गाद निकाल रहे हैं,परन्तु पेयजल उपभोक्ता इन दिनों पानी का सही ढंग से इस्तेमाल करे व व्यर्थ पानी न बहाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]