Home » ताजा खबरें » राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले में लॉन टेनिस पुरुष एकल मुकाबले में कुमारहट्टी के आर्यन कौशिक ने मारी बाजी…

राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले में लॉन टेनिस पुरुष एकल मुकाबले में कुमारहट्टी के आर्यन कौशिक ने मारी बाजी…

सोलन : राज्य स्तरीय शूलिनी मेला समिति द्वारा माँ शूलिनी मेले में लॉन टेनिस हिमाचल प्रदेश ओपन चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन किया गया। वहीं इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ कर्नल धनीराम शांडिल शिरकत की। माँ शूलिनी लॉन टेनिस मेन्स सिंगल प्रतियोगिता के फाइनल में कुमारहट्टी सोलन के रहने वाले आर्यन कौशिक ने बाजी मारी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विजेता आर्यन कौशिक को स्मृति चिन्ह देकर बधाई वह भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अनुशासित जीवन जीने में पारगंत करती हैं। युवाओं को खेल भावना का सदैव सम्मान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सकरात्मक दिशा में लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *