Home » Uncategorized » Kangra Minor Girl Murder Case: हिमाचल में फिर दराट कांड, 16 साल की नाबालिग लड़की की ह**त्या

Kangra Minor Girl Murder Case: हिमाचल में फिर दराट कांड, 16 साल की नाबालिग लड़की की ह**त्या

नूरपुर. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra Murder Case) जिले में एक बार फिर से दराट कांड सामने आय़ा है. यहां पर एक नाबालिग की हत्या कर दी गई है. पुलिस (Nurpur Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के नुरपूर के डमटाल थाना के तहत यह घटना पेश आई है. रविवार को 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या से हत्या कर दी.  डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया के थाना डमटाल को रविवार सुबह 9 बजे भदरोआ के प्रधान का फोन आया था. उन्होंने बताया कि गांव भदरोआ में एक नाबालिक लड़की की हत्या की गई है.

थाना डमटाल के अतिरिक्त पुलिस प्रभारी देवराज शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच की. उन्होंने बताया कि नाबालिक लड़की अपने मात पिता के साथ झुग्गी झोपड़ियां में रहती है. लड़की लोगों के घर में सफाई का काम करती. रविवार सुबह लड़की अपने मामा के साथ झुग्गी में थी.मामा जैसे ही नहाने गए तो इस दौरान बिहार का रहने वाला आरोपी मोहन (40) हाथ में दरात लेकर झुग्गी से बाहर जा रहा है. बाद में महेंद्र ने देखा कि भांजी का शव खून से लथपथ बेड पर पर पड़ा हुआ था। गांव वालों ने लड़की को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी. आरोपी को बाद में पुलिस ने दबोच लिया है. आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहता नजर आ रहा है कि लड़की उससे गाली गलौज करती थी. इसी वजह से उसने, उसे मार डाला. घटना के बाद एएसपी धर्मचंद वर्मा, डीएसपी विशाल वर्मा तथा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और तथ्यों की जाचं की. फिलहाल, पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. डीएसपी विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक सिरफिरे ने बीते माह बस स्टैंड पर एक युवती पर दराट से हमला कर दिया था. लड़की का पीजीआई में कई दिन तक इलाज चला था. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब वह जेल में है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]