भाजपा ने थोपा प्रदेश पर उपचुनाव का बोझ : चन्द्रशेखर

. भाजपा की डील को पूरा करने के लिए निर्दलीय विधायकों ने सौंपे इस्तीफे

सोलन: विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश पर उपचुनावों का बोझ डालने के लिए नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धनबल के प्रभाव से कांग्रेस के 6 विधायकों की खरीद फरोख्त की और तीन निर्दलीय विधायकों को भी इस्तीफा देने के लिए उकसाया। तीनों निर्दलीय विधायकों ने धनबल के प्रभाव में आकर अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे और भाजपा के साथ डील को पूरा करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार निर्दलीय विधायकों ने अपने पद से इस्तीफे दिये हैं जबकि वे किसी भी दल को समर्थन दे सकते थे। इनके इस्तीफे के पीछे क्या कारण रहे हैं, वे जनता को बतायें।
चन्द्रशेखर ने कहा कि जय राम ठाकुर मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए अनैतिक तौर-तरीके अपनाकर एक चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के निजी स्वार्थ में प्रदेश की जनता पर उपचुनावों का बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता खरीद फरोख्त की राजनीति को हिमाचल प्रदेश में नकार चुकी है और हाल ही में प्रदेश के मतदाताओं ने दलबदलु विधायकों को घर बिठाकर इसका जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को खरीद फरोख्त की राजनीति पसन्द नहीं आई है और अब तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। इस हार को देखने के बाद इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों को भाजपा का टिकट देने पर भी पुनर्विचार किया जा रहा है।
कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को सरकार गिराने का षड्यंत्र रचने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अपने पाप का प्रायश्चित करना चाहिए।

बड़ा फैसला: जिन कर्मियों की अनुबंध अवधि के कारण पूरी नहीं हुई 10 साल की रेगुलर सेवा, उन्हें अब मिलेगी OPS

हिमाचल में सरकारी कर्मियों से जुड़ा एक बहुत अहम फैसला हुआ है. अनुबंध अवधि के कारण जिन कर्मचारियों की नियमित दस साल की सेवा पूरी नहीं हुई. उन्हें अब OPS का लाभ मिल सकेगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य सरकार ने इस बारे में ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर दिया है. वित्त विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने इसे जारी किया है. इस मामले में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में केस हार गई थी.सुप्रीम कोर्ट से आयुर्वेद विभाग की शीला देवी केस में एक जजमेंट आयी थी. उसके बाद 10 जून को राज्य सरकार के वित्त विभाग की ओर से कार्यालय आदेश जारी किये गए. इस आदेश से अनुबंध अवधि की पेंशन देने की व्यवस्था हो गयी है. अब ऐसे कर्मचारी या पेंशनरों को ओल्ड पेंशन मिल जाएगी, जिनकी 10 साल की रेगुलर सर्विस अनुबंध अवधि के कारण पूरी नहीं हुई थी. उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद विभाग से शीला देवी केस में 7 अगस्त 2023 को आए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार को ऐसे कर्मचारियों की अनुबंध अवधि को पेंशन के लिए गिनना होगा, जो कॉन्ट्रैक्ट से सीधे नियमित हुए हैं. उसके बाद राज्य सरकार ने इस फैसले को कुछ शर्तों के साथ लागू किया है.

एनपीएस लेने वालों को नहीं मिलेगी ये पेंशन:

राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए कार्यालय आदेश में एक अहम शर्त लगाई गई है. इसमें कहा गया है कि अभी जिन कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन के बजाय नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस के लिए विकल्प दिया है, वे कॉन्ट्रैक्ट सर्विस को पेंशन के लिए काउंट करने के पात्र नहीं होंगे. बता दें कि राज्य सरकार ने 15 मई 2003 से हिमाचल में एनपीएस को लागू कर दिया था, जिसे 31 मार्च 2023 को फिर से ओल्ड पेंशन में कन्वर्ट किया गया है. इस फैसले से लाभान्वित होने वाले कर्मचारियों में खुशी की लहर है.

क्या लिखा है आदेश में:

वित्त विभाग के कार्यालय आदेश में कहा गया है कि सिर्फ उन्हीं अनुबंध कर्मचारियों को पेंशन मिलेगी, जिनका चयन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या पूर्व के कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से अनुबंध नीति में हुआ है अन्य किसी एजेंसी से चयनित होकर आए कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिलेगा. एक शर्त यह भी होगी कि इन कर्मचारियों में कॉन्ट्रैक्ट और रेगुलर सर्विस के बीच कोई ब्रेक न हो. ऐसे सभी कर्मचारियों को 30 दिन के भीतर अपने हेड ऑफ ऑफिस या हेड ऑफ डिपार्टमेंट के माध्यम से 30 दिन के भीतर विकल्प देना होगा. बड़ी बात है कि यह विकल्प अंतिम होगा और बाद में बदला नहीं जा सकेगा.

यदि किसी कर्मचारी या पेंशन में विकल्प नहीं दिया तो यह माना जाएगा कि वह कॉन्ट्रैक्ट सर्विस को सीसीएस पेंशन रूल्स 1972 के तहत काउंट नहीं करवाना चाहता. यदि रेगुलर होने के बाद कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है तो परिवार के सदस्य को नियमानुसार फैमिली पेंशन लगेगी. यदि बिना रेगुलर हुए अनुबंध अवधि में ही मृत्यु हो गई है, तो पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा. यह विकल्प मिलने के बाद संबंधित विभाग की कंपीटेंट अथॉरिटी कॉन्ट्रैक्ट सर्विस को काउंट कर इस बारे में एक ऑर्डर पास करेगी, जिसे संबंधित कर्मचारियों की सर्विस बुक में भी अटैच किया जाएगा.

हमीरपुर: सरकारी स्कूलों में अब एनिमेशन से होगी पढ़ाई….

हमीरपुर: स्कूलों में प्री-प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी अब एनिमेशन के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। संपर्क फाउंडेशन की ओर से स्कूलों में लगे डिवाइस को अपग्रेड कर उनमें आठवीं कक्षा तक का पाठ्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। ऐसे में अब विद्यार्थी मनोरंजक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।

संपर्क फाउंडेशन की ओर से समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों के लिए संपर्क टीवी डिवाइस तैयार की गई है। इसमें अब आठवीं कक्षा तक के विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के एनिमेशन युक्त पाठ्यक्रम अपलोड किया गया है। ऐसे में अब विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय को समझने में आसानी होगी। पूर्व में संपर्क फाउंडेशन की ओर से से पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेशभर से तीन जिलों शिमला, हमीरपुर और सोलन में यह डिवाइस लगाए गए थे। सफल होने के बाद अब प्रोजेक्ट को पूरी तरह से शुरू कर दिया है। पूर्व में हमीरपुर जिला में विज्ञान के 143 और एफएलएन (प्राइमरी विंग) के सात संपर्क डिवाइस स्कूलों को बांटे गए थे, लेकिन उस समय 143 डिवाइस में केवल विज्ञान विषय ही था। अब इन संपर्क डिवाइस को अपग्रेड करके इनमें अन्य पाठ्यक्रम डाला गया है। इसके अलावा नए शैक्षणिक सत्र के उपरांत फाउंडेशन की ओर से 16 अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों को संपर्क डिवाइस प्रदान किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। जिन स्कूलों में स्मार्ट टीवी नहीं हैं, उन्हें स्मार्ट टीवी भी प्रदान किए जाएगे।
जिला के 143 स्कूलों में विज्ञान, जबकि सात स्कूलों में एफएलएन के तहत संपर्क फाउंडेशन की ओर से संपर्क डिवाइस संचालित की गई हैं। अब 16 अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थी अंग्रेजी और गणित विषयों की पढ़ाई एनिमेशन के सहयोग से करेंगे। फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों को आधुनिकता सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

हिमाचल विधानसभा में इस दिन होगी छह नए विधायकों की एंट्री, उपचुनाव जीतने के बाद लेंगे शपथ

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के छह नव निर्वाचित विधायक 12 जून को सुबह 11 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से रणजीत राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को विधायक पद की शपथ दिलायेंगे. रणजीत राणा, अनुराधा राणा और विवेक शर्मा पहली बार विधायक बने हैं, जबकि सुधीर शर्मा राकेश कालिया और इंद्र दत्त लखनपाल पहले भी विधायक रह चुके हैं.

सुधीर शर्मा और इंद्र दत्त लखनपाल चौदहवीं यानी मौजूदा विधानसभा के ही सदस्य थे. दोनों ही विधायक अब सत्तापक्ष के स्थान पर विपक्ष में बैठेंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नए विधायकों की एंट्री से सीटिंग प्लान में भी बदलाव होगा. सभी छह नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा सचिवालय के पुस्तकालय कक्ष में होगा. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष के साथ अन्य गणमान्यों को भी आमंत्रित किया गया है. नव निर्वाचित विधायकों में कांग्रेस के चार जबकि बीजेपी के दो सदस्य शामिल हैं.

 

छह सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे

 

बता दें कि धर्मशाला में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कांग्रेस के देवेंद्र कुमार जग्गी और निर्दलीय राकेश चौधरी को शिकस्त दी. सुजानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत राणा ने बीजेपी के राजेंद्र राणा को हराया. इसी तरह बड़सर में बीजेपी प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने कांग्रेस के सुभाष चंद को मात दी. लाहौल स्पीति में कांग्रेस के अनुराधा राणा ने निर्दलीय रामलाल मारकंडा और बीजेपी प्रत्याशी रवि ठाकुर को शिकस्त दी. कुटलैहड़ से विवेक शर्मा ने बीजेपी के देवेंद्र कुमार भुट्टो को हराकर विधानसभा में जगह बनाई है.

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अंक गणित 

• विधानसभा में कुल सीट- 68

• बहुमत का आंकड़ा- 34
• विधानसभा में मौजूदा सदस्य- 65
• बहुमत का मौजूदा आंकड़ा- 33
• कांग्रेस के सदस्य- 38
• बीजेपी के सदस्य- 27
• शेष तीन सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव और 13 जुलाई को नतीजे

Kangra Minor Girl Murder Case: हिमाचल में फिर दराट कांड, 16 साल की नाबालिग लड़की की ह**त्या

नूरपुर. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra Murder Case) जिले में एक बार फिर से दराट कांड सामने आय़ा है. यहां पर एक नाबालिग की हत्या कर दी गई है. पुलिस (Nurpur Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के नुरपूर के डमटाल थाना के … Read more

Aaj Ka Rashifal 11 June 2024: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 June 2024

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज करना चाहिए. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी. आपका जमीन जायदाद से संबंधित मामला टल सकता है.
शुभ अंक-5
शुभ रंग-बैगनी

वृष राशि – आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है. आपको अपनी संतान की शिक्षा व उनके कुछ कामों की चिंता सता सकती है. आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- नारंगी

मिथुन राशि – आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा. आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है.जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी. आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा.
शुभ अंक-8
शुभ रंग-ग्रे

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा. आपको संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी. कोई अशुभ समाचार सुनकर आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
शुभ अंक-1
शुभ रंग-पीला

सिंह राशि – आज आपको अपने विरोधियों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी. शासन से आपको लाभ मिल सकता है. आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही थी,तो वह आज समाप्त हो जाएगी.
शुभ अंक-7
शुभ रंग-जामुनी

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. व्यापार में आपका अपने साझेदार से विवाद हो सकता है. आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी. रोजगार के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी. आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना सकते हैं.
शुभ अंक-3
शुभ रंग-आसमानी

तुला राशि – आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय में रहेगा. व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या आज हल होगी. परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नारंगी

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा. आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे. जीवनसाथी का सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आपको किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा.आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल

धनु राशि – आज आपको व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिलेगा. शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलती दिख रही है. आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण थकान हो सकती है, इसीलिए थोड़ा समय निकालकर आराम कर लें.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफ़ेद

मकर राशि – आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी. संतान को किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे.आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के गुम हो सकती है, इसलिए आपको हर चीज संभालकर रखना होगा.
शुभ अंक-3
शुभ रंग-काला

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने का संकेत दे रहा है. आज आपको किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शनों का लाभ मिलेगा. मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा थकान महसूस करेंगे.
शुभ अंक-8
शुभ रंग-हरा

मीन राशि – आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा. आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को धन लाभ मिलता दिख रहा है.
शुभ अंक-6
शुभ रंग-नीला