Home » Uncategorized » Himachal Weather Update: हिमाचल के इस जिले में पारा हुआ 42 के पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Himachal Weather Update: हिमाचल के इस जिले में पारा हुआ 42 के पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आजकल बेहताशा गर्मी पड रही है और गर्मी से लोग बेहाल हो गए है। आलम ऐसा है कि गर्मी पडने से लोग अपने घरों से बाजार का रुख तक नहीं कर रहे हैं। शहर के बाजार दस बजे के बाद ही सूने पड़ रहे है। गर्मी की वजह से दुकानदारों केा भी मंदी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले कई दिनों से हमीरपुर में गर्मी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और पारा 42 पार हो रहा है। हालांकि इससे पहले पारा 38 और 39 डिग्री तक ही रहता था। लेकिन अब यकायक ही पारा बढने से लोगों में भी हैरानी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से इतनी गर्मी नहीं हुई है। हमीरपुर में तो खासकर पारा 38 या 39 पार ही होता था। लेकिन इस बार तो तापमान में बहुत ही बढ़ोतरी हो रही है। जिससे गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अगर समाजसेवी शांतनु कुमार की मानें तो पिछले 30 सालों से गर्मी इतनी ज्यादा नहीं पड़ी है। लेकिन गर्मी के लिए जंगलों के आग से जलने से भी वातावरण परिवर्तित हुआ है। ऐसे में बारिश भी कम हो रही है, जिससे ज्यादा गर्मी हो रही है।

43 डिग्री तक पहुंच रहा पारा

70 वर्षीय रमेश चंद का कहना है कि पहले गर्मी होती थी। लेकिन समय समय बारिश होती रहती थी। इस बार बहुत गर्मी हो रही है और ऐसे में कामकाज भी बहुत ठंडा पडा हुआ है। क्योंकि गर्मी से राहत मिलने पर ही लोग भी बाजार का रुख करेंगे। स्थानीय निवासी जसंवंत सिंह का कहना है कि तामपान 43 तक पहुंच रहा है और पंखों से गुजारा नहीं हो पा रहा है। ज्यादा गर्मी होने पर बुरा हाल हो रहा है और बाजार में ग्राहक भी बहुत कम पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *