



शिमला: हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने चार उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप को शिमला से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बीजेपी ने मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की बात करें तो वो अभी तक सिर्फ दो ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर पाई है। कांग्रेस ने मंडी से विक्रमादित्य सिंह को तो शिमला से विनोद सुल्तान पुरी को टिकट दिया है। कांग्रेस जल्द ही अपने दो और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। बात दें कि हिमाचल प्रदेश में चार सीटों के लोकसभा चुनाव और छह विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव होने जा रहे हैं। हिमाचल में अंतिम चरण में चुनाव होना है। इन चुनावों के लिए एक महीने से अधिक वक्त है। चुनाव की अधिसूचना सात मई को होनी है। नामांकन की अंतिम तारीख 14 मई है और मतदान एक जून को है।
यहां देखिए हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 उम्मीदवारों की सूची
क्रम | लोकसभा सीट | बीजेपी | कांग्रेस | जीते | हारे |
1 | शिमला | सुरेश कश्यप | विनोद सुल्तानपुरी | ||
2 | हमीरपुर | अनुराग ठाकुर | |||
3 | मंडी | कंगना रनौत | विक्रमादित्य सिंह | ||
4 | कांगड़ा | राजीव भारद्वाज |
2019 में बीजेपी ने किया था क्लीन स्वीप
लोकसभा चुनाव 2019 में हिमाचल प्रदेश में वोटिंग 19 मई को हुई थी। सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में हिमाचल में आखिरी फेस में वोटिंग हुई थी। जबकि 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा की गई थी। इस चुनाव ने बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था। बीजेपी ने हिमाचल की चारों सीटों जीती थी। हालांकि बाद में मंडी सीट पर उपचुनाव हुआ था जिसमें बीजेपी को हार सामना करना पड़ा था। फिलहाल हिमाचल की 4 सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।