Home » Uncategorized » Dream11 ने पच्छाद तहसील के गांव शामपुर के अशोक कपूर को बना दिया करोड़पति

Dream11 ने पच्छाद तहसील के गांव शामपुर के अशोक कपूर को बना दिया करोड़पति

सोलन : सिरमौर जिले की पच्छाद तहसील के शामपुर गांव निवासी अशोक कपूर ने रविवार को आरसीबी और गुजरात के बीच चल रहे हैं मैच पर दाव खेला था जिसमें उन्हें कामयाबी मिली। उनके द्वारा लगाई गई टीम ने 850 अंक प्राप्त किया जिससे उन्हें दूसरा स्थान मिला। वह dream11 की करोड़पति लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे और एक करोड़ के विजेता बने।
बता दें कि 32 वर्षीय अशोक कपूर पेशे से ट्रक ड्राइवर है । पिछले कुछ समय से dream11 पर ऑनलाइन टीम लगाते रहे ।
रविवार को भी उन्होंने 59 रुपए वाली गेम लगाई थी ।इसमें उनके कैप्टन वाई जैक ने 100 रन बनाएं जिसने उन्हें अंक तालिका में आगे धकेल दिया। अशोक कपूर को जब वह लाइव इस मैच को देख रहे थे इसी दौरान उन्हें पता चला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना रह रहा। अशोक कपूर के बड़े भाई शशि, छोटे भाई सुनील, ऋषि और ऋतिक ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
लोगों को जब इस बात का पता चला अशोक को बधाई देने वालों का तांता लग गया और हर कोई इस उपलब्धि पर खुश है। बता दें कि अशोक कपूर सिरमौर जिला की बजगा पंचायत से संबंध रखते हैं इसी पंचायत से वर्तमान में सांसद सुरेश कश्यप भी है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]