Dream11 ने पच्छाद तहसील के गांव शामपुर के अशोक कपूर को बना दिया करोड़पति

सोलन : सिरमौर जिले की पच्छाद तहसील के शामपुर गांव निवासी अशोक कपूर ने रविवार को आरसीबी और गुजरात के बीच चल रहे हैं मैच पर दाव खेला था जिसमें उन्हें कामयाबी मिली। उनके द्वारा लगाई गई टीम ने 850 अंक प्राप्त किया जिससे उन्हें दूसरा स्थान मिला। वह dream11 की करोड़पति लिस्ट में दूसरे … Read more

जिला सोलन पत्रकार संघ की दो दिवसीय शतरंज, ब्रिज और कैरम बोर्ड प्रतियोगिता संपन्न…

सोलन : जिला सोलन पत्रकार संघ की दो दिवसीय शतरंज ब्रिज और कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में कई रोमांचक मैच खेले गए। जिसका सभी ने खूब लुत्फ लिया। शतरंज प्रतियोगिता में पुनीत वर्मा ने बाजी मारी। उन्होंने पवन ठाकुर को हरा प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता पुनीत वर्मा को 1100 रूपये तो पवन को 750 रुपये इनाम के तौर पर दिए गए। शतरंज प्रतियोगिता में पहले से ही प्रयास लगाए जा रहे थे कि पुनीत वर्मा प्रतियोगिता अपने नाम कर सकते है। हुआ भी ऐसा ही। उन्होंने पवन ठाकुर को मात दे प्रतियोगिता अपने नाम की। सेमीफ़ाइनल नंदू और पवन ठाकुर के मध्य खेला गया। ब्रिज प्रतियोगिता में पुनीत वर्मा और सुनील की टीम ने किसी को भी अपने सामने टिकने नहीं दिया। जबकि इस प्रतियोगिता 6 टीमें में खेल रही थी। बावजूद इसके पुनीत और सुनील की टीम ने सभी को करारी शिकायत देते हुए बाजी मार ली। उन्होंने पवन ठाकुर और सोम दत्त शर्मा को हरा चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेता टीम को 3100 रुपए और उपविजेता टीम को 2100 रूपये देकर सम्मानित किया गया। हालांकि ब्रिज प्रतियोगिता में पुनीत और सुनील की टीम को अंडरडॉग माना जा रहा था। लेकिन इन्होंने उलट फेर करते हुए सभी को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। जिसे देख सभी दंग रह गए। प्रतियोगिता में अन्नू कपूर और विवेक, ज्ञान सुमन और ललित, रविंद्र शर्मा और यशपाल कपूर, विशाल वर्मा और धर्मेंद्र की टीमों ने हिस्सा लिया। जबकि कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में सोमदत्त और ललित की टीम ने सभी को पछाड़ते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में दीपक और हेमंत अत्तरी उप-विजेता रहे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 सो रूपये जबकि उप विजेता को 750 रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में नरेंद्र आशीष रविंद्र और धर्मेंद्र ने भी अपने हाथ आजमाएं। इससे पहले शनिवार को भी इन तीनों प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच हुए। जिसका सभी प्रतिभागियों ने खूब लुत्फ़ भी लिया। इस प्रतियोगिता को करवाने के पीछे मकसद तनाव को दूर करना रहा है। प्रधान विशाल वर्मा ने कहा प्रतियोगिता सफल रही। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में प्रयासरत है।

बीजेपी ने गूगल और यूट्यूब पर विज्ञापन के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा किए खर्च, जानिए पूरा मामला….

सोलन : किसी भी चुनाव से पहले पार्टियां रैली करती है, रोड शो करती है, भाषण देती है, और कैंपेन करती है। लेकिन सबसे ज़्यादा जो उनको वोट्स लेने में मदद करता है वह है विज्ञापन, यानी Advertisements। और आपको यह जानकार हैरानी होगी कि भाजपा गूगल और यूट्यूब पर विज्ञापन के लिए 100 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा खर्च करने वाली पहली भारतीय पॉलिटिकल पार्टी बन गई है। गूगल की Advertisements ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के मुताबिक 31 मई 2018 से 25 अप्रैल 2024 तक भाजपा ने 102 करोड़ रुपए विज्ञापन के लिए खर्च किए हैं। पिछले पांच सालों में पब्लिश्ड गूगल विज्ञापन में भाजपा का हिस्सा करीब 26% है। इतना ही नहीं, इन पांच सालों में कुल 2.17 लाख ऑनलाइन ऐड दिए गए हैं जिनमें से कुल 1.61 लाख ऐड यानी 73% राजनीतिक विज्ञापन कैटेगरी के तहत भाजपा की थी। बता दें कि भाजपा ने ऐड्स पर सबसे ज़्यादा खर्चा कर्नाटक में किया है। उन्होंने कर्नाटक में 10.8 करोड़ रुपए के ऐड दिए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के लिए 10.3 करोड़, राजस्थान के लिए 8.5 करोड़ और दिल्ली के लिए 7.6 करोड़ रुपए के विज्ञापन दिए हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में बाज़ी पलट गई है। विज्ञापन पर पहले और दुसरे फेज में कांग्रेस ने सबसे ज़्यादा खर्चा किया है। कांग्रेस ने साउथ के राज्यों में विज्ञापन करने पर अपना ध्यान ज़्यादा केंद्रित किया है। उनका विज्ञापन ज़्यादातर कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में किए गए थे। गूगल विज्ञापन पर BJP ने कुल 102 करोड़ का खर्चा किया है। वहीं कांग्रेस ने 45 करोड़ का खर्चा किया है। DMK ने 25 करोड़ खर्च किए, BRS ने 12 करोड़, YSRCP ने 7.3 करोड़, BJD ने 3 करोड़, TDP ने 2 करोड़ और AAP ने 1 करोड़ का खर्च किया है।

बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बस, पुल से नीचे गिरी, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर: बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बैरी से शिमला जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. यह टक्कर इतनी तेज थी कि बस घ्याणा पुल से नीचे जा गिरी. हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबिक 3 लोगों की हालत बेहद नाजुक है. हिमाचल के बिलासपुर जिले से सड़क हादसे की खबर है. यहां जंगल बैरी से शिमला जा रही बस का हमीरपुर नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया. बिलासपुर के जुखाला के समीप ट्रक व बस के बीच टक्कर हुई. बस पुल से नीचे गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए. इसमें कई लोगों की घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक बस में तकरीबन 15- 20 लोग सवार थे. जो कि जंगल बैरी से शिमला की यात्रा कर रहे थे. हादसे में बस में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं. घटना की सूचना लगते ही आपातकालीन 108 एम्बुलेंस को बुलाया. फिर पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जुखाला हॉस्पिटल में भर्ती कराया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि को पहले नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. उसके बाद गंभीर घायल लोगों को एम्स बिलासपुर रैफर किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज लिया है. आगामी कार्रवाई की जा रही है. दुर्घटना किन कारणों से हुई है उसकी भी जांच की जा रही है।

सोलन डिस्ट्रिक्ट सिनियर सिटीजन फोरम द्वारा होनहार विद्यार्थियों को 80 प्रदान की गई छात्रवृतियां….

सोलन: शिक्षा अनुदान ,उत्तम दान संदेश को मद्देनज़र रखते हुए रखते हुए डिस्ट्रिक्ट सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा होटल परागोन मेंआर्थिक रूप से कमजोर तथा होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे करीब 200लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय अग्रवाल (अध्यक्ष साई संजीवनी हॉस्पिटल सोलन) ने शिरकत की। सम्मानित अतिथि के रूप में सुरेंद्रनाथ कपूर (संरक्षण सोलन जिला सीनियर सिटीजन फोरम ) वह संतोष कुमार सिन्हा (ए जी एम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सोलन ) मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मंच संचालन का भार चीफ कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर आर के पठानिया ने संभाला। इस संस्था के प्रधान रमेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि तथा सभी बुद्धिजीवियों का हार्दिक स्वागत किया ।संस्था के जनरल सचिव अरुण गोयल ने बताया कि इस बार प्रिंसिपलों द्वारा एच पी बोर्ड के आठवीं तथा दसवीं के रिजल्ट को देखते हुए 9 वी, 10वीं ,11वीं तथा 12वीं के बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए नामो का चयन किया गया। जिसमें आज हम विभिन्न सीनियर सेकेंडरी के 15 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को तथा गीता आदर्श विद्यालय और सनातन धर्म विद्यालय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की पहली किस्त ₹ 1500 चैक के रूप में दे रहे हैं तथा शेष ₹ 1500 अक्टूबर या नवंबर में देंगे ।
सीनियर सिटीजन फोरम सोलन द्वारा जरूरतमंद तथा होनहार विद्यार्थियों को 80 छात्रवृतियां प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ए जी एम संतोष कुमार सिन्हा एस बी आई सोलन ने ₹ 15000 ,दिल्ली से रमेश गुप्ता ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय कुलभूषण गुप्ता की याद में ₹60000, सोलन शहर के उद्योगपति तथा समाज सेवक विनोद गुप्ता द्वारा ₹30000 ,स्वर्गीय हेमराज गोयल जी के परिवार द्वारा ₹15000 तथा संस्था के प्रधान रमेश अग्रवाल द्वारा ₹15000 का योगदान दिया , सिक्योर मैट्रिक्स 1,00,000 पुणे से,प्रताप वायर 11.000 राजेश जैन जी ने 11.000 ओर मनीष गुप्ता C .A ने अपना योगदान दिया ।
वहीं इसके अतिरिक्त डॉक्टर संजय अग्रवाल,एस एन कपूर , पैरागान होटल,हिमानी होटल हिंदुस्तान सैनिटरी स्टोर, रमेश बंसल (ट्रांसपोर्ट वाले) पवन साहनी, डॉ रविकांत सूद श्याम सिंगला राजीव गर्ग, मुकेश गुप्ता, मधु तंवर ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया। तथा कई महानुभावों ने योगदान देने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजय अग्रवाल जी और श्री इस एन कपूर जी ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । जनरल सचिव अरुण गोयल ने उपस्थित कुशाग्र जनों को वरिष्ठ नागरिक फोरम संस्था की कार्य प्रणाली, गतिविधियों से परिचित करवाया तथा भविष्य में इस संस्था से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वह आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए जनता 98160 16464 (जनरल सचिव अरुण गोयल ) तथा 98166 22277 (चीफ कॉर्डिनेटर प्रोफेसर आर के पठानिया) से संपर्क कर सकती हैं। वहीं संस्था के चीफ कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर आर के पठानिया ने उपस्थित कुशाग्र जन का सहृदय धन्यवाद किया और इस संस्था से जुड़े रहने के लिए निवेदन किया।

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस

. चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव सुंदर लाल ठाकुर व आशीष बुटेल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बदहाली में झोंकने के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए दुरुपयोग पर राज्य सरकार ने विधानसभा में एक श्वेत पत्र भी लाया गया था, जिसमें प्रदेश की जनता के सामने सच रखा गया था। सत्य यह है कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए अन्तिम वर्ष में सरकारी ख़ज़ाने का का जमकर दुरुपयोग किया। दोनों ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पूर्व सरकार ने कांग्रेस के विरुद्ध एक चक्रव्यूह रचा था और अमृत महोत्सव, प्रगतिशील हिमाचल, जनमंच और स्थापना दिवस कार्यक्रम पर 16,261 करोड़ रुपए की फिजूलखर्ची की। नतीजा यह हुआ कि हिमाचल पर वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक 92,774 करोड़ का कर्ज व देनदारी चढ़ चुकी थी। उन्होंने कहा कि यह पिछली भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज प्रत्येक हिमाचली एक लाख रुपए से अधिक का क़र्ज़दार है। मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने आर्थिक नीतियों में सुधार किया जिसके कारण राज्य सरकार के राजस्व में 2200 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी हुई। राज्य सरकार ने शराब ठेकों की नीलामी से अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया। इसके अलावा राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर भी लगाम कसी और जनता का पैसा जनकल्याण में इस्तेमाल किया, जिससे आज महिलाओं, किसानों, मज़दूरों व अन्य वर्गों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आर्थिक सुधारों की नींव अपने पहले ही बजट में रख दी थी और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आने वाले समय में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। सुंदर लाल ठाकुर और आशीष बुटेल ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और झूठी बातें कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पढ़े-लिखे हैं और सत्य-असत्य में अंतर करना भली भाँति जानते हैं।

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार : रोहित ठाकुर

.शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों को एक्सपोज़र विज़िट के लिए विदेश भेजा

शिमला: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा है कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा का बेड़ा गर्क हुआ और गुणात्मक शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग देश भर में 18वें स्थान पर पहुँच गई थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पिछले लगभग डेढ़ वर्ष में अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं आरम्भ की, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यवसायिक शिक्षा में सुधार के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही है ताकि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में 7000 से अधिक जेबीटी, टीजीटी पीजीटी तथा कॉलेज लैक्चरर के पद सीधी भर्ती तथा बैचवाइज के आधार पर भर रही है ताकि अध्यापकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई में बाधा न पडे़। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए सभी स्तर के स्कूलों में संसाधनों के सांझे प्रयोग के लिए स्कूल क्लस्टर योजना भी आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इसी सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6000 से अधिक प्राइमरी स्कूलों में प्री नर्सरी की कक्षाएं शुरू की गई हैं, जिसके लिए नर्सरी टीचर के पद सृजित कर उन्हें भरने की अनुमति प्रदान कर दी गई है तथा शीघ्र ही प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीक़े से एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग  स्कूल खोल रही है ताकि विद्यार्थियों को प्रदेश के भीतर ही गुणात्मक शिक्षा दी जा सके। उन्होंने कहा कि यह स्कूल, आने वाले समय में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अध्यापकों को विदेशी दौरों पर भेजा जा रहा है ताकि वे वहां जाकर शिक्षा क्षेत्र में प्रदान की जा रहे मानकों एवं विधि बारे सीख सकें तथा शिक्षा के क्षेत्र में यहां और सुधार लाया जा सके। रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 850 स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों के सभी स्वीकृत पदों को भरने के साथ-साथ स्मार्ट क्लासरूम तथा अन्य सुविधाएं आरम्भ की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने एसएमसी अध्यापकों, आईटी अध्यापकों तथा कम्प्यूटर अध्यापकों के मानदेय में समुचित बढ़ौतरी की गई है।