Home » Uncategorized » बीजेपी ने गूगल और यूट्यूब पर विज्ञापन के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा किए खर्च, जानिए पूरा मामला….

बीजेपी ने गूगल और यूट्यूब पर विज्ञापन के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा किए खर्च, जानिए पूरा मामला….

सोलन : किसी भी चुनाव से पहले पार्टियां रैली करती है, रोड शो करती है, भाषण देती है, और कैंपेन करती है। लेकिन सबसे ज़्यादा जो उनको वोट्स लेने में मदद करता है वह है विज्ञापन, यानी Advertisements। और आपको यह जानकार हैरानी होगी कि भाजपा गूगल और यूट्यूब पर विज्ञापन के लिए 100 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा खर्च करने वाली पहली भारतीय पॉलिटिकल पार्टी बन गई है। गूगल की Advertisements ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के मुताबिक 31 मई 2018 से 25 अप्रैल 2024 तक भाजपा ने 102 करोड़ रुपए विज्ञापन के लिए खर्च किए हैं। पिछले पांच सालों में पब्लिश्ड गूगल विज्ञापन में भाजपा का हिस्सा करीब 26% है। इतना ही नहीं, इन पांच सालों में कुल 2.17 लाख ऑनलाइन ऐड दिए गए हैं जिनमें से कुल 1.61 लाख ऐड यानी 73% राजनीतिक विज्ञापन कैटेगरी के तहत भाजपा की थी। बता दें कि भाजपा ने ऐड्स पर सबसे ज़्यादा खर्चा कर्नाटक में किया है। उन्होंने कर्नाटक में 10.8 करोड़ रुपए के ऐड दिए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के लिए 10.3 करोड़, राजस्थान के लिए 8.5 करोड़ और दिल्ली के लिए 7.6 करोड़ रुपए के विज्ञापन दिए हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में बाज़ी पलट गई है। विज्ञापन पर पहले और दुसरे फेज में कांग्रेस ने सबसे ज़्यादा खर्चा किया है। कांग्रेस ने साउथ के राज्यों में विज्ञापन करने पर अपना ध्यान ज़्यादा केंद्रित किया है। उनका विज्ञापन ज़्यादातर कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में किए गए थे। गूगल विज्ञापन पर BJP ने कुल 102 करोड़ का खर्चा किया है। वहीं कांग्रेस ने 45 करोड़ का खर्चा किया है। DMK ने 25 करोड़ खर्च किए, BRS ने 12 करोड़, YSRCP ने 7.3 करोड़, BJD ने 3 करोड़, TDP ने 2 करोड़ और AAP ने 1 करोड़ का खर्च किया है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]