Home » Uncategorized » केजरवील की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशन पर बढ़ी सख्ती

केजरवील की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशन पर बढ़ी सख्ती

AAP Protest Against Delhi CM Arrest: दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आप के कार्यकर्ता राजधानी में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज यानी 26 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करेंगे और लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम मोदी के आवास का घेराव करेंगे. इसे देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा कड़ी कर दी है. पीएम आवास के बाहर भी पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. वहीं, दिल्ली मेट्रो पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. इस संबंध में, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विरोध प्रदर्शन से पहले यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन के बारे में एक एडवाजरी भी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में कहा कि तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी गाड़ी रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

मेट्रो स्टेशनों पर पड़ा असर

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर एंट्री-एग्जिट अगली सूचना तक सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा. इस निर्णय की जानकारी डीएमआरसी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी गई.

धारा 144 लागू

राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी की जा रही है. पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के कारण शहर के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित होगा. प्रधानमंत्री आवास के आसपास पहले से ही सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है और किसी को भी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]