Home » Uncategorized » चार पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, लोगों को लाईब्रेरी की मिलेगी सुविधा

चार पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, लोगों को लाईब्रेरी की मिलेगी सुविधा

हमीरपुर : खंड विकास कार्यालय हमीरपुर के तहत चार पंचायतों को शीघ्र ही आधुनिक सुविधा से लैस नए पंचायत भवन मिलेंगे। प्रत्येक पंचायत भवन के निर्माण कार्य पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायत भवनों में सचिव और पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। इसके साथ ही आम जलास के हॉल के अलावा आधुनिक तकनीक से लैस पुस्तकालयों का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार खंड विकास कार्यालय हमीरपुर के तहत बस्सी झनियारा, बरोहा, देई का नौण और कुठेड़ा पंचायतों के आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत बरोहा, देई का नौण और कुठेड़ा के लिए प्रथम चरण में 47-47 लाख रुपये का टेंडर हुआ है। बस्सी झनियारा पंचायत के लिए प्रथम चरण में 40 लाख रुपये पहले ही जारी हो चुके हैं। पंचायतों के नए भवन में पुस्तकालय की सुविधा होने से लोगों को स्टडी करने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, आम जलास करने के लिए पंचायतों में जगह की कमी होने के कारण या किसी के घर या अन्य स्थलों पर प्रबंध करने से भी छुटकारा मिल जाएगा। लोगों को भी अपने पंचायत से संबंधित कार्य करवाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पंचायतों के आधुनिक भवनों के निर्माण के लिए निदेशालय से अप्रूवल मिल गया है। उधर, बीडीओ हमीरपुर हिमांशी शर्मा ने कहा कि चार पंचायतों में आधुनिक पंचायत घर बनेंगे, जिनमें एक-एक पंचायत घर की लागत 1.14 करोड़ रुपये होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *