Home » Uncategorized » अब कॉलेजों में कंसल्टेंट डॉक्टर छुट्टी के दिन भी करेंगे वार्डों का दौरा..

अब कॉलेजों में कंसल्टेंट डॉक्टर छुट्टी के दिन भी करेंगे वार्डों का दौरा..

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में कंसल्टेंट डॉक्टर अब रविवार और राजपत्रित अवकाश पर भी ड्यूटी पर आएंगे।  यह कंसल्टेंट डॉक्टर अपने-अपने विभागों के वार्डाें का दौरा कर मरीजों की जांच करेंगे, जिससे छुट्टी के दिन मरीजों को परेशानी न हो। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. राकेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से निर्देश जारी होने के बाद  मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर दिए हैं। सरकार ने प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना), नेरचौक, टांडा, हमीरपुर, नाहन और चंबा मेडिकल कॉलेजों के मरीजों को सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। अब तक कार्यदिवस पर ही चिकित्सक वार्डों का दौरा करते थे। वहीं यह भी कहा है कि कंसल्टेंट डॉक्टरों के रोस्टर बनाए जाएं और इन आदेशों की सख्ती से अनुपालना की जाए। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यदिवस पर आपातकालीन ड्यूटी पर कंसल्टेंट अपने वार्ड का शाम के समय राउंड करेंगे। 

Leave a Comment