



Aaj Ka Rashifal 2 January 2024: आज का राशिफल 2 जनवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करने वाले हैं और इस दिन सौभाग्य योग, शोभन योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से मिथुन राशि वालों के व्यवसाय में लाभदायक कार्य होंगे और मकर राशि वालों को हर काम में सफल होंगे और मेहनत रंग लाएगी। वहीं मीन राशि वालों का पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। ग्रहों की स्थितियों के बीच मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है,
मेष राशिफल: परिजनों का सहयोग मिलेगा
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार के दिन गुड़ की डली को रोटी में लपेट के लाल गाय को खिला दें।
वृषभ राशिफल: आय में वृद्धि होगी
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। बीमारी से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके प्रेम जीवन में खुशियां आएं। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति बेहतर बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप मन से प्रसन्न रहेंगे। आज यात्रा करते समय सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज बातचीत, व्यवहार और निर्णय गुप्त रखें। संपत्ति संबंधी कोई विवाद आज सुलझ जाएगा। आजीविका में आ रही रुकावट दूर होने के योग हैं।
आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन, बड़ा भाई या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
मिथुन राशिफल: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा
मिथुन राशि वालों के लिए काम के मामले में आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आज विरोधी आपके आभारी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। मन लगाकर काम करने से कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर होंगी। आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम पूरे होंगे। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में लाभदायक कार्य होंगे और योजनाओं में प्रगति होगी। कामकाज में प्रगति की संभावना बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। खर्चे भी थोड़े बड़े होंगे, फिर भी आप अपनी दिनचर्या में सुधार करेंगे और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क राशिफल: आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी
आज का दिन आपकी राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। आप हर काम में सफल होंगे और मेहनत रंग लाती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कहीं दूर की यात्रा आपके लिए आनंददायक साबित होगी। किसी से अनावश्यक झगड़े में न पड़ें। कर्ज की वसूली होगी। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कार्यों में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशिफल: सोचे-समझे किसी से वादा न करें
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उथल-पुथल भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में किसी से झगड़ा होने की आशंका है। आज आपका स्वभाव उग्र रहेगा। वाणी की कड़वाहट किसी का दिन दुखाएगी। धैर्य की कमी के कारण पारिवारिक माहौल संभलते हुए भी बिगड़ जाएगा। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें अन्यथा मुश्किल होगी। कार्य या व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा लेकिन वाद-विवाद के बाद ही। उधार लेने का व्यवहार भी आपको परेशान करेगा। आप अपनी किसी गलती के कारण हंसी का पात्र बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अधिक खर्च करने पर भी आपको शांति नहीं मिलेगी।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 घी की दीपक जलाएं।
कन्या राशिफल: आय के स्रोत बनेंगे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिन के पहले भाग से आप धन संबंधी कार्यों को व्यवस्थित करने में लगे रहेंगे लेकिन दोपहर बाद ही सफलता मिलेगी। काम-धंधे के साथ-साथ अतिरिक्त आय के स्रोत भी बनेंगे। किसी लंबी यात्रा की भी संभावना है, जो अंत तक टल सकती है, फिर भी यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें। घर में खुशनुमा माहौल रह सकता है। परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए बजट से अधिक खर्च करेंगे, लेकिन आर्थिक लाभ होने से आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आज स्वास्थ्य को नजरअंदाज करेंगे।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
तुला राशिफल: कामकाज से संतुष्ट रहेंगे
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधान बरतने का है। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप अच्छा काम करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। दैनिक कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। आय सोच के अनुरूप होगी लेकिन चारों ओर आलस्य फैला रहेगा। कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल हो सकती है। घरेलू कामकाज के लिए आपको न चाहते हुए भी समय निकालना पड़ेगा। घर में धार्मिक पूजा-पाठ या अन्य मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां होंगी। शाम का समय मौज-मस्ती और मनोरंजन में बीतेगा। हाथ-पैरों में अकड़न या दर्द की शिकायत हो सकती है।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और पांच चमेली के तेल के दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशिफल: आर्थिक लाभ आवश्यकतानुसार होगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में वृद्धि होगी। आज आपका स्वभाव चंचल रहेगा, किसी भी निर्णय पर ज्यादा देर तक नहीं रुकेंगे और इसके कारण घर में आपकी उपेक्षा होगी। नौकरी या व्यवसाय में वे पल-पल फैसले बदलकर अपने सहकर्मियों के लिए परेशानी खड़ी करेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक होने पर भी आप अपने विनोदी व्यवहार से लोगों को आकर्षित कर लाभ कमाएंगे। आर्थिक लाभ आवश्यकतानुसार होगा। नौकरीपेशा लोग अनचाहे खर्चों के कारण मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे।
आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करने के बाद भूखे लोगों को खाना खिलाएं।
धनु राशिफल: अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी
धनु राशि वालों के लिए काम के मामले में आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण लाभ में हानि हो सकती है। चोरी की भी आशंका है, सतर्क रहें। व्यापार में आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, फिर भी खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त आय होगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें क्योंकि चोट लगने का खतरा है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी। मित्र और रिश्तेदार बोझिल रहेंगे, व्यवहार में चतुराई रखें, अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं।
आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं और हनुमान मंदिर जाएं।
मकर राशिफल: परिवार में कुछ खर्चे होंगे
आज का दिन आपकी राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप हर काम में सफल होंगे और मेहनत रंग लाएगी। आपके विचार दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे और आपके व्यक्तित्व के बल पर कार्य व्यवसाय भी आगे बढ़ेगा। पैसों की भागदौड़ आज निश्चित रहेगी, थोड़ा और प्रयास करें तो आप अधिक लाभ के हकदार बन सकते हैं। दोपहर के बाद लोग धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे और इन पर खर्च भी होगा। घर-परिवार में कुछ खर्चे होंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी होने पर यह ज्यादा भारी नहीं होंगे। परिवार में शुभ वातावरण रहेगा।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करें।
कुंभ राशिफल: माता पिता की सेवा का अवसर मिलेगा
कुंभ राशि वाले आज घर या कार्यस्थल पर जो भी कार्य करेंगे, उसमें अवश्य सफल होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान मिलेगा। स्वभाव में परोपकार की भावना भी रहेगी और जरूरतमंदों की यथासंभव मदद करेंगे। आर्थिक रूप से उन्नति का दिन रहने वाला है लेकिन इसके लिए आपको किसी निर्णय पर दृढ़ रहना होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की कमी रहेगी, जिससे थोड़ी अव्यवस्था रहेगी। आज परिवार में शांति रहेगी और माता पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। जरूरी काम के साथ-साथ मनोरंजन पर भी खर्च की कोई कमी नहीं रहेगी। रिश्तेदारों से मिलने की योजना बनेगी।
आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमानजी बूंदी का भोग लगाएं।
मीन राशिफल: किसी संपत्ति की खरीदारी करेंगे
मीन राशि वालों की आज धार्मिक भावनाएं प्रबल रहेंगी। दिन की शुरुआत में आप पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। आप किसी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी करेंगे। आज आप अपना अधिकांश समय अपने कार्य क्षेत्र में अनिच्छा से व्यतीत करेंगे। किसी पुराने काम से आर्थिक लाभ होगा और नए अनुबंध भी मिल सकते हैं, लेकिन अभी इन्हें लेकर दुविधा बनी रहेगी। आपसी वाद-विवाद के कारण पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है लेकिन स्थिति गंभीर नहीं होगी। दोपहर में बाहर जाने के लिए आप पहले से ही समय आरक्षित कर लेंगे। घरेलू खर्चों के अलावा निजी खर्चे भी अधिक रहेंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने से मन प्रसन्न रहेगा।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को चोला अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।