Home » Uncategorized » धर्मपुर में कॉलेज के छात्रों को बताई नशे की बुराइयां…

धर्मपुर में कॉलेज के छात्रों को बताई नशे की बुराइयां…

सोलन: राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और इतिहास विभाग द्वारा ह्यूमन राइट मंच कसौली के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि प्राचार्य डॉक्टर राजिंदर कश्यप ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के बारे में सजग किया । इस उपलक्ष्य पर मुख्य स्रोत व्यक्ति डॉक्टर अजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला जोनल हॉस्पिटल सोलन ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव पर अपने विस्तृत अनुभव के आधार पर जागरूक किया तथा अपने परिवार एवं समाज के प्रति अपने योगदान के प्रति सजग भी किया । उन्होंने विद्यार्थियों से अपना संपर्क नंबर भी सांझा किया और कहा कि आवश्यकता पडऩे पर वह संपर्क कर सकते हैं । ह्यूमन राइट मंच कसौली की तरफ से वंदना आनंद ने नशे की दुष्प्रभाव में परिवार एवं समाज में सर्वाधिक पीडि़त महिला वर्ग से सम्बंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12