Home » Uncategorized » ब्वॉयज स्कूल सोलन के दो छात्र लेंगे राज्यस्तरीय मेगा…

ब्वॉयज स्कूल सोलन के दो छात्र लेंगे राज्यस्तरीय मेगा…

सोलन: सीनियर सेकंडरी स्कूल (ब्वॉयज) सोलन के दो छात्रों का चयन राज्यस्तरीय मेगा कैंप के लिए हुआ है। स्कूल की एनएसएस अधिकारी व प्रवक्ता इतिहास कल्पना परमार ने बताया कि एनएसएस के दो छात्र अभिषेक चिंटा और क्षितिज का चयन राज्यस्तरीय मेगा कैंप 2023-24 के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि यह कैंप 29 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 तक ऊना जिला के सीनियर सेकंडरी स्कूल थानाकलां में चलेगा। दोनों छात्र इस कैंप में भाग लेने के लिए वीरवार को सोलन से ऊना के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कसौली के सीनियर सेकंडरी स्कूल चामियां में आयोजित जिलास्तरीय कैंप में अभिषेक व क्षितिज का चयन हुआ था। सीनियर सेकंडरी स्कूल ब्वॉयज सोलन की प्रिंसिपल दिशा शर्मा ने दोनों छात्रों को इस मैगा कैंप भाग लेने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12