Home » Uncategorized » सीसे स्कूल जगजीत नगर ने मनाया वार्षिक समारोह…

सीसे स्कूल जगजीत नगर ने मनाया वार्षिक समारोह…

सोलन : सोलन जिला के सीनियर सेकंडरी स्कूल जगजीत नगर में वार्षिक पारितषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंद्र गुप्ता,पूर्व प्रधान जगजीत नगर पंचायत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुधीर शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
इस मौके पर स्कूल बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर गिद्दा व नाटक की प्रस्तुति सराहनीय रही। मुख्यातिथि ने स्कूल की छात्रा भूमिका, भारती मेहता, धु्रव ठाकुर,, रोहित,, कृतिका, मोनिका, पंकज, चेतन, टिंकू व सूर्यांश सहित अन्य छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान आशा ठाकुर, उपप्रधान मेहरचंद, पंचायत समिति सदस्य प्रेम दत्त,सेवानिवृत प्रधानाचार्य रूप लाल, सीसे स्कूल कुठाड़ की प्रधानाचार्य कविता शर्मा, ज्योति, रंजना व नीना समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12