शिमला : जहां एक ओर पूरे देश में जेएन1 को लेकर हाई अलर्ट चला हुआ है, वहीं ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश में कोरोना के दो नए मरीजों के सामने आने से हड़कप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग 2 नए मामलों के सामने आने के बाद कोरोना के इस वैरिएट की जांच करने जा रहा है। प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन1 को लेकर पहले ही हिदायतें जारी की गई हैं लेकिन मंगलवार को 151 सैंपलों की जांच में शिमला में 2 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अक्तूबर माह में 2 लोगों की कोरोना से हुई मौत के बाद और जेएन1 वैरिएंट के बीच नए 2 मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर शिमला में विंटर कार्निवाल और नववर्ष को लेकर उमड़ रही भीड़ को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।





